Ranji trophy 2025, Maharashtra squad: इस वक्त भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है. दूसरा मुकाबला आज यानी 10 अ्टूबर से दिल्ली में शुरू होने वाला है. इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. एक तरफ जहां भारतीय टीम के मैच होंगे तो वहीं भारत में घरेलू क्रिकेट की धूम रहेगी. 15 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन का आगाज होने वाला है. इसके लिए महाराष्ट्र की टीम ने अपने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम पृथ्वी शॉ का है. लंबे समय तक टीम इंडिया और मुंबई की ओर से खेलने वाले शॉ अब एक नए सफर की शुरुआत महाराष्ट्र से करने जा रहे हैं.
कभी टीम इंडिया की टेस्ट टीम में धमाकेदार डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ पिछले कुछ वर्षों से फॉर्म और फिटनेस दोनों को लेकर संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की राह तलाशते हुए मुंबई की टीम छोड़ दी और अब महाराष्ट्र से खेलने का फैसला किया है. शॉ के पास अब एक सुनहरा मौका है कि वे अपने बल्ले से एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान खीचें.
महाराष्ट्र की कप्तानी संभालेंगे अंकित बावने
महाराष्ट्र टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज अंकित बावने को सौंपी गई है. उनके साथ रुतुराज गायकवाड़ और ऑलराउंडर जलज सक्सेना जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी स्क्वाड में शामिल हैं. सेलेक्टर्स ने अनुभव को तरजीह देते हुए राजवर्धन हंगरगेकर की जगह प्रदीप दाधे को मौका दिया है.
मैदान पर आपा खोने के बाद पृथ्वी शॉ ने मांगी मुशीर खान से माफी! बोले- मैं आपके बड़े भाई की तरह…
पिछले सीजन की निराशा मिटाने उतरेगी महाराष्ट्र टीम
महाराष्ट्र ने पिछला रणजी सीजन सात मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ खत्म किया था. टीम इस बार मजबूत वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. केरल, सौराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब जैसी दिग्गज टीमों के साथ ग्रुप बी में होने से मुकाबले बेहद रोमांचक रहेंगे.
पहला मैच केरल के खिलाफ है
महाराष्ट्र का पहला मुकाबला 15 से 18 अक्टूबर के बीच तिरुवनंतपुरम में केरल के खिलाफ खेला जाएगा. सभी की निगाहें पृथ्वी शॉ पर टिकी रहेंगी, जो लंबे समय बाद लाल गेंद से अपने क्लासिक अंदाज में रन बरसाते नजर आ सकते हैं.
महाराष्ट्र की टीम पर एक नजर
अंकित बावने (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ, अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, सौरभ नवले (विकेटकीपर), मंदार भंडारी (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, विक्की ओस्तवाल, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, हितेश वालुंज, सिद्धार्थ म्हात्रे, हर्षल काटे, रामकृष्ण घोष, रजनीश गुरबानी.
ये भी पढ़ें: Women’s World Cup 2025: हार के बाद टीम इंडिया को प्वाइंट टेबल में बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया की बल्ले-बल्ले
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines