Sanju samson: टीम इंडिया से बाहर चल रहे संजू सैमसन ने रणजी ट्राफी में बल्ले से हाहाकार मचा दिया है। उन्होंने बैक टू बैक फिफ्टी जड़ते हुए राजस्थान के खिलाफ 82 रनों की कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है। संजू ने अपनी इस शानदार पारी में 108 गेंद पर 14 चौके लगाते हुए 82 रन बनाए, वह 14 रनों से अपना शतक पूरा करने से चूक गए।
संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेली, लेकिन शतक से चूक गए
राजस्थान के खिलाफ संजू सैमसन उस वक्त मैदान में उतरे जब केरला ने 31 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। टीम मुश्किल में थी। ऐसे में संजू ने जिम्मेदारी ली और कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को खतरे से बाहर निकाला।
53 गेंदों में 9 चौके की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी
संजू ने 53 गेंदों में 9 चौके की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद भी वह क्रीज पर डटे रहे और 108 गेंद पर 14 चौके लगाते हुए 82 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वह शतक से चूक गए।
संजू सैसमन ने बनाए बैक टू बैक अर्धशतक
इससे पहले संजू सैमसन ने झारखंड के खिलाफ पहले मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 108 गेंद पर 75 रन ठोकते हुए गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी। उस पारी में संजू के बल्ले से 7 छक्के, जबकि 4 चौके निकले थे। इसके बाद अब उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 82 रन बनाए हैं।
केवल बाउंड्री से बना डाले 50 रन
संजू सैमसन ने बाउंड्री से ही 50 रन बना डाले। उन्होंने कुल 108 गेंदों का सामना किया और 82 रनों की पारी खेली, इस दौरान 14 चौके लगाए, यानी 56 रन तो उन्होंने सिर्फ 14 गेंद पर बाउंड्री अकेले से बना दिए। जब संजू आउट हुए तब टीम का स्कोर176 रन तक पहुंच चुका था।
जयपुर में खेला जा रहा केरला और राजस्थान के बीच यह मुकाबला
दरअसल, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रणजी ट्राफी के केरला और राजस्थान के बीच ग्रुप-सी के तहत मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 10 विकेट के नकुसान पर 337 रन बनाए हैं। वहीं केरला की टीम खबर लिखे जाने तक 6 विकेट के नुकसान पर 241 रन बना चुकी है।
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
16 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
28 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
59 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines