World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ शनिवार 14 अक्टूबर को 8वीं हार झेलनी पड़ी। वर्ल्ड कप 2023 में अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर आई पाकिस्तानी टीम की टीम इंडिया के सामने पोल खुल गई। इस मैच में पाकिस्तान की टीम 191 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में भारत की टीम ने 7 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद पाकिस्तान को उसके ही कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने काफी सुनाया है। इसी कड़ी में अब पीसीबी के पूर्व चीफ रमीज राजा ने भी टीम को काफी कुछ सुनाया है।
रमीज राजा ने मैच के बाद आईसीसी रिव्यू पोडकास्ट में पाकिस्तानी की टीम को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान को दुख होना चाहिए। वह लड़ाई भी नहीं कर पाए। आप जब भारत के खिलाफ खेलते हैं तो माहौल शानदार होता है। मैं क्राउड का प्रेशर समझ सकता हूं। पर बाबर पिछले चार-पांच साल से इस टीम की अगुआई कर रहे हैं। आप अगर जीत नहीं सकते कम से कम लड़ाई तो करें। यह सच है कि पाकिस्तान को कुछ नया करना होगा।
पाकिस्तान की टीम ‘Chokers’ नहीं!
रमीज राजा ने हालांकि, इस बात से इंकार कर दिया कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम Chokers की तरह खेलनी है। उन्होंने कहा कि, आप उन्हें भारत के खिलाफ चोकर्स नहीं कह सकते क्योंकि यह टैग अच्छा नहीं होता। पर यह कहीं ना कहीं मेंटल ब्लॉक और स्किल ब्लॉक है। इसका पूरा श्रेय भारतीय टीम को देना चाहिए जिन्होंने सालों से इस रिकॉर्ड को बरकरार रखा। क्योंकि फैंस की उम्मीदों के प्रेशर के बीच लगातार ऐसा करना आसान नहीं है। वहीं बाबर आजम और सीनियर खिलाड़ियों को कुछ युवाओं को मौका देना होगा अगर इस समस्या का हल निकालना है।
यह भी पढ़ें:- रोहित-बुमराह का विश्व कप में धमाल, गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर जसप्रीत
पाकिस्तान ने किया सरेंडर
अगर इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम एक समय अच्छी स्थिति में थी। 155 के स्कोर पर टीम ने सिर्फ दो विकेट गंवाए थे और बाबर-रिजवान की जोड़ी टिकी हुई थी। उसके बाद अगले आठ विकेट 36 रन में ही गिर गए। पाकिस्तान की टीम 191 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने 3 विकेट खोकर 30.3 ओवर में ही यह मैच जीत लिया। भारत के लिए गेंदबाजी में शार्दुल को छोड़कर सभी ने 2-2 विकेट लिए। उसके बाद बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने 86 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines