Rahul Dravid On Ishan Kishan: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में दोनों टीमें अभी तक 1-1 मैच जीत चुकी है। सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता तो भारतीय टीम ने दूसरे मैच में वापसी करते हुए शानदार जीत हासिल की। इस टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को बाहर रखा गया है। अभी तक उनकी वापसी पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। हालांकि फैंस जानना चाहते हैं कि फिलहाल ईशान किशन कहा हैं और कब उनकी टीम इंडिया में वापसी होगी। जिसके बाद अब एक बार फिर से टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड ने ईशान किशन की वापसी को लेकर बड़ी बात कही है।
राहुल द्रविड की ईशान किशन को चेतावनी!
विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत हुई। इस मैच को जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड ने ईशान किशन की वापसी को लेकर मीडिया के सामने बताया कि ईशान किशन को टीम में वापसी के लिए नियमित रूप से क्रिकेट खेलने की जरुरत है। ईशान को लगातर खेलना होगा। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी लगातार ईशान किशन के साथ संपर्क में हैं।
लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन
ईशान किशन को आखिरी बार टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई दिसंबर 2023 में टी20 सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के लिए ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया था। लेकिन ईशान किशन ने मानसिक तनाव के चलते इस टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद से ही ईशान किशन टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। फैंस को उम्मीद थी कि ईशान किशन को इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है लेकिन इस सीरीज के लिए टीम में केएस भरत को चुना गया।
अनुशासनहीनता करने की आई थी खबरें
टीम इंडिया से ईशान किशन के बाहर होने के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ईशान किशन को टीम में अनुसाशनहीनता करने के लिए बीसीसीआई की तरफ से सजा दी गई है। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ईशन किशन का ज्यादा ध्यान फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर है। जिसके लिए उनको टीम से बाहर रखा गया है।
वहीं इसके बाद कोच राहुल द्रविड ने मीडिया के सामने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया था। इसके अलावा राहुल द्रविड ने ईशान किशन को रणजी ट्रॉफी में खेलने की सलाह भी दी थी लेकिन इसके बाद भी ईशान किशन रणजी ट्रॉफी खेलने नहीं पहुंचे थे। अब एक बार फिर से ईशान किशन का मुद्दा गरमाने लगा है। जिसको लेकर कोच राहुल द्रविड ने सबकुछ साफ कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : Jasprit Bumrah कैसे फेंक लेते हैं सटीक यॉर्कर, मैच के बाद गेंदबाज ने बताया राज
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड की हार के बाद सोशल मीडिया पर उड़ा ‘बैजबॉल’ का मजाक, यूजर्स ले रहे मजे
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारत की जीत पर दिग्गजों का रिएक्शन, सचिन-जाफर ने बताया जीत का कारण
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
17 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines