Unfair on Iyer-Jaiswal: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। शुभमन गिल की बतौर वाइस कप्तान टीम में वापसी हो गई है। इसी बीच सिलेक्टर्स द्वारा श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को नजरअंदाज कर दिया गया। फैंस इसी कारण से बेहद गुस्से में हैं और अब पूर्व भारतीय गेंदबाज आर अश्विन का भी रिएक्शन सामने आया है। दोनों के बाहर होने से उनका दिल टूट गया है।
आर अश्विन हैं श्रेयस-जायसवाल को इग्नोर किए जाने से निराश
अपने यूट्यूब चैनल पर आर अश्विन ने एशिया कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया के बारे में बात की। वो श्रेयस अय्यर और जायसवाल के नहीं चुने जाने से निराश दिखाई दिए। उन्होंने कहा, ‘मैं शुभमन गिल के लिए खुश हूं लेकिन मैं श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल के लिए बेहद निराश हूं। उन दोनों के साथ नाइंसाफी हुई है। श्रेयस ने शॉर्ट बॉल की परेशानी को खत्म किया। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती और वो KKR के लिए IPL भी जीते। वो पंजाब को 2014 के बाद पहली बार फाइनल में लेकर गए। वो IPL में रबाडा और बुमराह जैसे गेंदबाजों को आसानी से शॉट्स लगा रहे थे। यह नाइंसाफी है।’
वर्ल्ड कप विजेता मेंबर को बाहर करना है गलती?
आर अश्विन ने यशस्वी जायसवाल की जगह गिल को लाने पर कहा, ‘उस समय आपके पास यशस्वी जायसवाल तीसरे ओपनर के रूप में थे। आपने वर्ल्ड कप विजेता स्क्वाड टीम के सदस्य को बाहर करके शुभमन गिल को जगह दी है। मैं शुभमन के लिए बहुत खुश हूं लेकिन मैं श्रेयस और जायसवाल के लिए दुखी हूं।’
एशिया कप के लिए किन खिलाड़ियों को जगह मिली है?
एशिया कप के लिए सिलेक्टर्स ने टीम इंडिया में 15 सदस्यों को जगह दी है। शुभमन उपकप्तान रहेंगे, वहीं जितेश शर्मा को भी शामिल किया गया है। स्क्वाड कुछ इस प्रकार है:
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और रिंकू सिंह
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: अजीत अगरकर ने बताया क्यों नहीं मिला यशस्वी जायसवाल को मौका? अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नजरअंदाज
संबंधित खबरें
चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
3 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
51 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines