PSL 2023: पाकिस्तान में इन दिनों PSL यानी पाकिस्तान सुपर लीग खेली जा रही है। गुरुवार की रात इस लीग का चौथा मुकाबला कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एक से बढ़कर एक मोमेंट देखने को मिले। इस्लामाबाद ने यह मैच 4 विकेट से जीता। प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज हो गई है।
भले ही यह मुकाबला इस्लामाबाद जीतने में सफल हुई हो, लेकिन कराची किंग्स के कप्तान इमाद वसीम ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन दिए और 1 विकेट लिया। जिस गेंद पर उन्हें इकलौता विकेट मिला, वह खतरनाक थी, जिस पर इस्लामाबाद के तीसरे नंबर के बल्लेबाज Rassie van der Dussen चारों खाने चित होकर आउट हो गए।
और पढ़िए – अश्विन ने दोबारा कर डाला Alex Carey का शिकार, विराट ने बैठकर पकड़ा कैच, देखें
इमाद वसीम ने दिया डुसैन को गच्चा
दरअसल, इमाद वसीम अपनी टीम की तरफ से पारी का 10वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने डुसैन को क्लीन बोल्ड कर दिया। बॉल स्टंप के सीध में थी, जैसे ही बल्लेबाज ने गेंद को मिस किया तो वह सीधा स्टंप में घुस गई और गिल्लियां उड़ा दीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – पीटर हैंड्सकॉम्ब ने जड़ा अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 220/6
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो इस्लामाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स ने 7 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। 174 रनों के टारगेट को इस्लामाबाद की टीम ने 18.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया। मुनरो जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 28 गेंद में 58 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के ठोके।
कराची किंग्स प्लेइंग 11
जेम्स विंस, शारजील खान, हैदर अली, शोएब मलिक, मैथ्यू वेद (wk), इमाद वसीम (c), फ़िर खान, जेम्स फुलर, एंड्रयू टाय, मुहम्मद मौसी, मोहम्मद आमिर
रेफ्रिजरेंट यूनाइटेड प्लेइंग 11
हसन नवाज, पॉल स्टर्लिंग, कॉलिन मुनरो, रासी वैन डेर डूसन, शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), आसिफ अली, फहीम अशरफ, टॉम कुर्रन, मोहम्मद वसीम जूनियर, रुम्मन रईस
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
23 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
26 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
51 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
51 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines