PSL 2023: पाकिस्तान में इन दिनों PSL यानी पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का आयोजन हो रहा है। मंगलवार की शाम इस लीग का आठवां मुकाबला खेला गया। इस मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स की टीमें आमने-सामने थीं। जिसमें लाहौर कलंदर्स ने 63 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
इस मुकाबले में लाहौर कलंदर्स के लेग स्पिनर्स राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर ममें 17 रन देकर एक विकेट भी लिया। राशिद ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को क्लीन बोल्ड किया, जिस गेंद पर रॉय बोल्ड हुए वह पड़कर स्टंप उखाड़ ले गई और वह हिल भी नहीं पाए।
राशिद ने किया जेसन रॉय का शिकार
दरअसल, राशिद खान अपनी टीम के लिए पारी का 10वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने तूफानी बल्लेबाज जेसन रॉय का शिकार कर लिया। रॉय ताबड़तोड़ पारी खेल रहे थे, लेकिन राशिद के जाल में फंस गए। उन्होंने ऑफ स्टंप में बॉल डाली, जिसे बल्लेबाज पूरी तरह मिस कर गया और गेंद सीधा स्टंप पर लगी और उसे उखाड़ ले गई।
और पढ़िए – KL Rahul को लेकर दिग्गजों के बीच बढ़ रही तकरार, वेंकटेश प्रसाद ने ठुकराया आकाश चोपड़ा का ये खास ऑफर
जेसन रॉय ने खेली 48 रनों की तूफानी पारी
जेसन रॉय के विकेट के बाद लाहौर कलंदर्स ने मैच में वापसी की और फिर एक के बाद एक 8 विकेट गिरा डाले। रॉय ने 30 गेंद में 48 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 1 चौका और 5 छक्के ठोके। हालांकि राय के बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया, लिहाजा टीम को 63 रनों से हार झेलनी पड़ी।
और पढ़िए – पोज मारते रह गया 37 साल का सीनियर बल्लेबाज…22 साल के हसनैन ने उखाड़ फेंका स्टंप
मैच का पूरा हाल
अगर मैच की बात करें तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, पहले खेलते हुए लाहौर कलंदर्स की टीम ने 6 विकेट खोकर 20 ओवर में 198 रन बनाए थे, जवाब में क्वेटा की टीम 20 ओवर में सिर्फ 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
23 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
26 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
51 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
51 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines