नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट शेफील्ड शील्ड का रोमांच चरम पर है। टूर्नामेंट का एक मुकाबला विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मुकाबले में अपनी हरकत की वजह से विक्टोरिया के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल मैच के दौरान आउट होने के बावजूद वह मैदान से बाहर जानें को तैयार नहीं हो रहे थे।
इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो में हैंड्सकॉम्ब को 13वें ओवर में पेसर ब्रेंडन डोगेट की गेंद पर कवर में शॉट लगाने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, बल्ले और गेंद के बीच सही संपर्क नहीं रहा। नतीजा यह रहा कि गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्लीप में चली गई।
यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किसे करनी चाहिए कप्तानी, रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या? क्या है दिग्गजों की राय
यहां लेहमन ने कोई गलती नहीं की और मैदान में डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन जानें पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही विपक्षी खिलाड़ी जश्न में डूब गए, लेकिन लोग हैरान तो तब हो गए जब आउट होने के बावजूद हैंड्सकॉम्ब क्रीज छोड़ने को तैयार नहीं थे।
32 वर्षीय बल्लेबाज को लगा कि विपक्षी टीम के खिलाड़ी लेहमन ने कैच को सफाई ने नहीं पकड़ी है। इस बीच उन्होंने कुछ देर तक मैदानी अंपायरों से बहस भी की। जिसके बाद कमेंट्री बॉक्स में बैठे कॉमेंटेटर को भी हंसते हुए देखा गया। एक कॉमेंटेटर ने कहा, ‘ इससे पहले मैंने अपने जीवन में ऐसा वाकया कभी नहीं देखा था।’
पीटर हैंड्सकॉम्ब इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
हैंड्सकॉम्ब ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक 20 टेस्ट, 22 वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की 35 पारियों में 1079, वनडे की 20 पारियों में 632 और टी20 की दो पारियों में 33 रन निकले हैं।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines