हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तानी गेंदबाज के ट्वीट पर बवाल, पीसीबी ने लिया ये एक्शन

विज्ञापन
PCB issues verbal warning to Shahnawaz Dahani

Shahnawaz Dahani: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी एशिया कप के लिए टीम का ऐलान होने के बाद चर्चा में हैं। एशिया कप से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने चयन समिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली थी। हालांकि उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिए, लेकिन उनके पोस्ट के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गए। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) हरकत में आया और उन्हें गेंदबाज के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। पीसीबी ने चयन समिति की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के लिए दहानी को मौखिक चेतावनी जारी की है।

दहानी का शानदार प्रदर्शन 

हालांकि दहानी ने आखिरी बार पाकिस्तान के लिए जून 2022 में वनडे मैच खेला था, लेकिन घरेलू सर्किट में उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। उन्होंने 2022/23 पाकिस्तान वन डे कप टूर्नामेंट में 7 मैचों में 19.82 की औसत से 17 विकेट चटकाए थे। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के जिम्बाब्वे दौरे में भी उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया था। इंजमाम-उल-हक की अगुवाई वाली चयन समिति ने तेज गेंदबाजी में नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, फहीम अशरफ और शाहीन अफरीदी को चुना।

दहानी ने किया था ये ट्वीट

दहानी ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ के एक ट्वीट का जवाब दिया था। जिसमें लतीफ ने पाकिस्तान के सभी तेज गेंदबाजों के आंकड़े बताए थे। दहानी का नाम इस लिस्ट में नहीं होने के कारण तेज गेंदबाज ने अपने लिस्ट ए के आंकड़े बताकर उन्हें दुरुस्त करने की कोशिश की। उन्होंने इसे कैप्शन देकर लिखा- “ऐसा लगता है जैसे दहानी पाकिस्तानी पेसर नहीं हैं।”

विज्ञापन

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1689700490966179840?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1689700490966179840%7Ctwgr%5Ea1b2f69c2d1cec36771cfe43914ace3cfb4dee43%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fcricket%2Fasia-cup-2023-shahnawaz-dahani-in-trouble-after-criticising-pcb-and-journalists-posting-his-stats-after-snub-hindi-4291716

हालांकि बाद में लतीफ ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली, लेकिन इसके बावजूद दहानी का गुस्सा कम नहीं हुआ। उन्होंने लिखा- एक भी पत्रकार या क्रिकेट विश्लेषक ने सवाल पूछने या चयनकर्ताओं को ये आंकड़े दिखाने की हिम्मत नहीं की। हालांकि उन्होंने दोनों ट्वीट हटा दिए, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार दहानी को कथित तौर पर पीसीबी अधिकारियों ने फोन कर ऐसी विवादास्पद टिप्पणियों को सार्वजनिक करने के लिए उन्हें फटकार लगाई।

विज्ञापन

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम: 

अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola