Pat Cummins on Rohit-Virat Future: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया रवाना हो गई है. दोनों देशों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन होगा. इस श्रृंखला द्वारा रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया की जर्सी में वापसी होगी. दोनों आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलते हुए नजर आए थे. अब 8 महीनों के लंबे इंतजार के बाद फैंस दोनों को वनडे सीरीज खेलते हुए देखेंगे. इसके पहले अब पैट कमिंस का चौंकाने वाला बयान आया है. उन्हें लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में ये विराट-रोहित की आखिरी सीरीज होगी.
पैट कमिंस का रोहित-विराट को लेकर बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया के मैच विनर पैट कमिंस ने हाल ही में विराट-रोहित को लेकर बात की. उन्होंने दोनों की तारीफ की लेकिन ये भी कहा कि दोनों की शायद ये आखिरी सीरीज होने वाली है. उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले 15 साल से टीम इंडिया का हिस्सा हैं. इसी वजह से शायद ऑस्ट्रेलियाई लोगों के पास उन्हें आखिरी बार खेलते हुए देखने का मौका होगा. वो भारत के लिए चैंपियन रहे हैं और उन्हें हमेशा सपोर्ट मिला है. जब भी हम उनके खिलाफ खेलते हैं, जो क्राउड काफी शोर करता है.’
ये भी पढ़ें:- VIDEO: ऑस्ट्रेलिया ने की ‘बेशर्मी’ की हदें पार, टीम इंडिया से सीरीज के पहले उड़ाया No Handshake विवाद का मजाक
सीरीज मिस करने से निराश पैट कमिंस
पैट कमिंस इस समय चोटिल हैं और इसी वजह से वो भारत के खिलाफ वनडे एवं टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे. उन्होंने इसपर निराशा जताते हुए कहा, ‘भारत के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज मिस करना काफी शर्म की बात है. मुझे लगता है कि क्राउड जबरदस्त होगा. ऑस्ट्रेलिया में पहले से ही उत्साह बढ़ता जा रहा है. इसी वजह से जब भी आप गेम मिस करते हैं, तो ये निराशाजनक होता है.
कमिंस ने आगे कहा, ‘जब आप ऐसी बड़ी सीरीज का हिस्सा नहीं होते हैं, तो खराब लगता है. आप वहां तीन मैच जीतना चाहते हैं लेकिन आप युवा प्लेयर्स को भी मौका देना चाहते हैं, खासकर उन लोगों को, जो पिछले वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं थे. लक्ष्य ये है कि उन्हें खेलने का मौका दिया जाए और देखा जाए कि वो क्या कर सकते हैं.’
ये भी पढ़ें:- 31 में से 23 हार… 2025 में ये टीम ‘फिसड्डी’, मिली सबसे ज्यादा मैचों में शिकस्त, किस नंबर पर टीम इंडिया?
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
2 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
3 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
4 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
5 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
6 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
6 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines