Parthiv Patel Team India Playing 11: वनडे सीरीज का अंत हो चुका है और अब बारी है फटाफट क्रिकेट के रोमांच की. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जाना है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टी-20 टीम इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में है. बल्ले से अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और संजू सैमसन कमाल की फॉर्म में हैं.
वहीं, ऑलराउंडर के रूप में शिवम दुबे ने बल्ले और गेंद दोनों से धांसू प्रदर्शन करके दिखाया है. बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, तो उनका साथ इनफॉर्म गेंदबाज अर्शदीप सिंह देते हुए दिखाई देंगे. इस बीच, भारत के पूर्व बल्लेबाज पर्थिव पटेल ने पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का चुनाव किया है.
पर्थिव पटेल ने चुनी प्लेइंग 11
कैनबरा में होने वाले पहले टी-20 मैच के लिए पर्थिव पटेल ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए प्लेइंग 11 चुनी. उन्होंने बतौर ओपनर अपनी टीम में इनफॉर्म बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को रखा है, जबकि उनके जोड़ीदार के रूप में शुभमन गिल को जगह दी है. नंबर तीन की पोजीशन के लिए पूर्व विकेटकीपर बैटर ने तिलक वर्मा पर दांव खेला है.
ये भी पढ़ें: बिना एक पैसा खर्च किए कैसे फ्री में उठा पाएंगे AUS vs IND टी-20 सीरीज का लुत्फ, जानिए सभी डिटेल्स
कप्तान सूर्यकुमार यादव को नंबर चार की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, पर्थिव ने संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में खिलाने का फैसला लिया है. ऑलराउंडर के तौर पर पर्थिव ने शिवम दुबे और अक्षर पटेल पर भरोसा दिखाया है. शिवम का प्रदर्शन एशिया कप 2025 में जबरदस्त रहा था. वहीं, अक्षर हर फॉर्मेट में लगातार दमदार खेल दिखा रहे हैं.
इन गेंदबाजों को दी जगह
पर्थिव पटेल ने पहले टी-20 मैच के लिए गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में सौंपी है. बुमराह को वनडे सीरीज में आराम दिया गया था और वह अब टी-20 में अपनी गेंदबाजी से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. जस्सी का साथ अर्शदीप सिंह देते हुए दिखाई देंगे. स्पिनर के तौर पर पर्थिव ने कुलदीप यादव के ऊपर वरुण चक्रवर्ती को तरजीह दी है. वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी भी पूर्व क्रिकेटर की प्लेइंग 11 में जगह बनाने में सफल रहे हैं.
पर्थिव पटेल द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
16 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines