Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। जिसके कारण ही टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है। एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम के इस प्रदर्शन से खुश नहीं है। जिसके कारण ही रिपोर्ट्स के मुताबिक अब खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान सहित कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बाबर आजम सहित इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लगा झटका
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज में मिली हार के बाद अब पीसीबी नाराज है। क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से आईसीसी के रेवेन्यू शेयर के 3 प्रतिशत मिलने वाली बात को हटाने वाला है। दरअसल 2 साल पहले खिलाड़ियों की मांग पर पीसीबी ने खिलाड़ियों को आईसीस रेवेन्यू शेयर के 3 प्रतिशत देने का फैसला किया था। अब लगातार खराब प्रदर्शन के कारण खिलाड़ियों को ये पैसा नहीं मिलेगा। खबरों के मुताबिक अगले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से इस लाइन को हटा दिया जाएगा।
लगातार हार रही है पाकिस्तानी टीम
साल 2025 में पाकिस्तान की टीम ने 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनको सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। वहीं 11 वनडे मैचों में से सिर्फ 2 मुकाबले ही जीत सके हैं। टी20 फॉर्मेट में भी टीम की हालत खराब ही है। इस साल टीम ने 14 टी20आई मुकाबले अभी तक खेले हैं। जहां पर भी टीम को 7 मैचों में ही जीत मिली है। वहीं इतने ही मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा है। अब पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में खेलेगी। जहां पर टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी के संग नजर आए भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर, माही का दिखा अलग अंदाज
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines