Asia Cup 2023 PAK vs SRI नई दिल्ली: एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को हर हाल श्रीलंका के साथ मैच में जीत हासिल करनी होगी। सुपर फोर स्टेज के इस अहम मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में पांच बदलाव किए हैं। श्रीलंका के साथ अहम मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने टीम में कुछ नए खिलाड़ी शामिल किए है। पाकिस्तान ने टीम में मोहम्मद हारिस, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर और जमां खान को शामिल किया है। बता दें कि इन खिलाड़ियों ने अब तक एशिया कप में एक भी मैच नहीं खेला है।
सलामी बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन से बाहर
बता करें पाकिस्तान टीम के प्लेइंग इलेवन की तो इसमें से सलामी बल्लेबाज फखर जमान, सलमान आगा, फहीम अशरफ, नसीम शाह और हारिस रऊफ को बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भारत के खिलाफ मैच में जहां फहीम अशरफ बेहद साधारण थे। वहीं फखर जमान का प्रदर्शन भी खास नहीं था। इन सभी खिलाड़ियों को इनके प्रदर्शन के आधार पर प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023 PAK vs SL: ‘करो या मरो’ के मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी भिड़ंत, देखें मैच प्रीव्यू
तेज गेंदबाज भी टीम से बाहर
पाकिस्तान ने बल्लेबाजों के अलावा तेज गेंदबाजों को भी टीम से बाहर किया है। जिसमें तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस रऊफ शामिल है। बता दें कि नसीम और हारिस भारत के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। जिसकी वजह से दोनों ही गेंदबाजों टीम से बाहर कर दिया गया। वहीं बल्लेबाज सलमान आगा भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय चेहरे पर बॉल लगने से चोटिल हो गए थे। बताया जा रहा है कि जल्द ही तीनों ही खिलाड़ियों को पाकिस्तान भी भेजा जा सकता है।
श्रीलंका से मुकाबले के लिए पाकिस्तान की तैयारी
बाबर आजम की टीम श्रीलंका से होने वाले अहम मुकाबले को लेकर मैदान पर जमकर पसीना बहा रही है। टीम को एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। अगर वह इस मैच को हारते हैं तो उनका बोरिया बिस्तरा बंधना तय है। ठीक यही हाल श्रीलंकन टीम का भी है। अगर वह भी इस अहम मुकाबले में हारे तो सीधा बाहर हो जायेंगे।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines