PCB and Players Controversy: पाकिस्तान की टीम में एक बार फिर से उथल-पुथल मची हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच अनबन शुरू हो गई है। पहले तो विदेशी कोच ने अपना पद छोड़ दिया। फिर जका अशरफ ने भी पीसीबी के अध्यक्ष पद की कुर्सी ठुकरा दिया है। अब पाकिस्तान के कई खिलाड़ी बोर्ड से नाराज चल रहे हैं। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि कई बड़े खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी ठुकरा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं खिलाड़ी अपने बोर्ड से क्यों नाराज चल रहे हैं। क्या है इस की विवाद की पूरी जड़।
https://twitter.com/hamxashahbax21/status/1749030617277464669
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टेस्ट मैच से पहले मोहम्मद सिराज की इंग्लैंड को चेतावनी, नहीं चलेगा बैजबॉल क्रिकेट
पीसीबी नहीं दे रहा एनओसी
दरअसल पाकिस्तान जका अशरफ के पद छोड़ने के बाद बोर्ड खिलाड़ियों को विदेशी लीग नहीं खेलने दे रहा है। बोर्ड खिलाड़ियों को विदेशी लीग खेलने के लिए एनओसी मुहैया नहीं करा रहा है। ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ी बोर्ड से खफा हैं। बता दें कि खिलाड़ी को नेशनल ड्यूटी से फ्री होने के बाद भी एनओसी नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि खिलाड़ी टीम के साथ अपना नेशनल कॉन्ट्रैक्ट को लात मार सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाड़ी ना सिर्फ पाकिस्तानी लीग खेलते हैं, बल्कि कुछ विदेशी लीग भी खेला करते हैं।
ये भी पढ़ें:- Test मैच से पहले Coach और एक खिलाड़ी को हुआ Corona, टीम से हुए बाहर!
3 खिलाड़ियों को नहीं मिला NOC
पीसीबी के एक सूत्र ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में पाकिस्तानी खिलाड़ी जमान खान, फखर जमान और मोहम्मद हारिस को बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी गई थी। बोर्ड ने इसके पीछे कारण बताते हुए कहा कि खिलाड़ी पहले ही पाकिस्तान लीग के साथ 2 सुपर लीग खेल चुके थे, इस कारण से उन्हें बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने की अनुमति नहीं दी गई थी। दूसरी ओर जिस भी खिलाड़ी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया है, उन खिलाड़ियों के लिए लीग खेलने पर कोई बाध्यता नहीं है। ऐसे में हो सकता है कि कुछ खिलाड़ी नेशनल कॉन्ट्रैक्ट को भी ठुकरा दे।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines