Pakistan NOC Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इन दिनों काफी उथल-पुथल मची हुई है। पाकिस्तान के खिलाड़ी विदेशी लीग खेलना चाहते हैं, इसके लिए वह बोर्ड से एनओसी की मांग कर रहे थे, लेकिन पाकिस्तान बोर्ड ने एनओसी देने से साफ इनकार कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग और अपने देश के लिए खेलने पर ध्यान देने की जरूरत है। इसी कारण से बोर्ड ने एनओसी देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- NZ vs SA : रचिन रविंद्र के दोहरे शतक ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, यशस्वी जायसवाल को भी छोड़ा पीछे
17 फरवरी से शुरू होने वाला है पीएसएल
बता दें कि इसी महीने के 17 तारीख से पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत होने वाली है। बोर्ड चाहती है कि पाकिस्तान के सभी बड़े खिलाड़ी पीएसएल खेलें। इसी कारण से बोर्ड ने एनओसी बढ़ाने की मांग स्वीकार नहीं की है। दूसरी ओर खिलाड़ियों की मांग है कि वह बीपीएल और आईएलटी20 लीग खेलना चाहते हैं। इसके लिए खिलाड़ियों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से एनओसी चाहिए। ऐसे में जल्द ही खिलाड़ी पाकिस्तान लौटकर पीएसएल में भाग ले सकते हैं।
https://twitter.com/babarazamking_/status/1754095901541331425
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : अश्विन की गेंद पर रोहित शर्मा ने लपका कमाल का कैच, देखता रह गया बल्लेबाज
नेशनल एग्रीमेंट कैंसिल कर सकते हैं खिलाड़ी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से खिलाड़ी नाराज हो गए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पाकिस्तान के कुछ बड़े खिलाड़ी बोर्ड के साथ नेशनल एग्रीमेंट भी कैंसिल कर सकते हैं। बीते दिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने भी इस विवाद पर बयान दिया था। पूर्व कप्तान ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों का साथ देते हुए कहा था कि उन्हें एनओसी जरूर मिलनी चाहिए। अगर खिलाड़ियों को बाहरी लीग खेलकर पैसे कमाने का मौका मिलता है, तो इसके लिए उन्हें एनओसी मिलना ही चाहिए। अब देखने वाली बात होगी कि बोर्ड के इस फैसले से खिलाड़ियों पर क्या असर पड़ता है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
25 mins agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
26 mins agoगुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
3 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
4 hrs agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
12 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines