PAK vs SL 1st Test: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच समाप्त हो गया है। श्रीलंका के गाल में खेले गए मैच में मेहमान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। बाबर आजम की टीम की जीत के हीरो युवा खिलाड़ी सऊद शकील रहे जिन्होंने दोहरा शतक जड़ते ही इतिहास रच दिया। उन्हें इस प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
मैच का लेखा-जोखा
मैच की बात करें तो इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 312 रन बनाए। टीम की तरफ से धनंजय डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा 122 रनों की पारी खेली। डी सिल्वा के अलावा 36 वर्षीय एंजेलो मेथ्यूज ने भी 64 रनों की शानदार पारी खेली।
जवाब में पाकिस्तान की तरफ से सऊद शकील ने दोहरा शतक जड़ा और आघा सलमान ने भी 83 रनों की पारी खेली। इसके कारण पाकिस्तान ने 461 रन बना दिए। रमेश मेंडिस ने 5 विकेट लिए। इसके बाद पाकिस्तान को 156 रनों की लीड मिल गई।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे श्रीलंका की टीम मात्र 279 रन ही बना पाई। एक बार फिर धनंजय (82) ने शानदार पारी खेली। पाकिस्तान को इस मैच में जीत के लिए 131 रन का लक्ष्य मिला था। उन्होंने 6 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। टीम की तरफ से इमाम उल हक ने अर्धशतक बनाया।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
29 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines