PAK vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से लंबे समय के बाद पाकिस्तानी किंग बाबर आजम ने वापसी की है. बाबर का कमबैक बुरी तरह से फेल हो गया है. उन्होंने पिछले 2 मैचों में सिर्फ 11 रन ही बनाए हैं, लेकिन उसके बाद भी बल्ले के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी उन्होंने इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. बाबर टी20 फॉर्मेट में अब इस मामले में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं.
बाबर आजम बने नंबर 1 बल्लेबाज
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में बाबर आजम ने 18 गेंदों में बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 11 रन बनाए. हालांकि इसी पारी के साथ ही आजम ने इतिहास रच दिया. बाबर आजम ने अब टी20 फॉर्मेट में 130 मैचों की 123 पारियों में 39.57 की औसत से 4234 रन बना लिए हैं. इसी के साथ वो टी20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड दिग्गज रोहित शर्मा के नाम था. हिटमैन ने 151 पारियों में 4231 रन बनाए थे. जबकि किंग विराट कोहली ने 117 पारियों में 4188 रन बनाए हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 विश्व कप 2024 के बाद ही इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में बाबर का हाल के समय में कोई भी पीछे छोड़ता हुआ नहीं नजर आ रहा.
ये भी पढ़ें: PAK vs SA: बाबर आजम हुए फेल, पाकिस्तान ने की धमाकेदार वापसी, दक्षिण अफ्रीका को मिली शर्मनाक हार
फॉर्म में जल्द बाबर को करनी होगी वापसी
लंबे समय से बाबर आजम बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं. जिसके कारण ही टीम में उनकी जगह पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भी बाबर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए बाबर आजम को लगातार रन बनाने होंगे. पाकिस्तान की टीम फिलहाल बुरे दौर से गुजर रही है. जिसके कारण ही फिलहाल सभी की नजरें बाबर आजम पर टिकी हुई हैं. वनडे में भी बाबर के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: World Cup के बाद बड़ा फैसला लेने जा रही स्मृति मंधाना, करोड़ों फैंस के टूटेंगे दिल! करियर पर भी पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
29 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
33 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
54 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines