PAK vs NZ 2nd Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम 449 रन बनाकर आउट हो गई। इस लीड का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की टीम को 11वें ओवर तक दो शुरुआती झटके मिलने के बाद कप्तान बाबर आजम और इमाम उल हक ने जैसे-तैसे पारी को संभाला, लेकिन बाबर कंफ्यूजन के चलते रनआउट हो गए। इसके बाद इमाम-उल-हक ने 83 रनों की पारी खेली लेकिन वे भी टीम साउदी की गेंद पर आउट हो गए।
टीम साउदी ने डाली तेज रफ्तार गेंद, चकमा खा गए इमाम उल हक
पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी इमाम उल हक इन दिनों दमदार फॉर्म में चल रहे हैं। वे हर इनिंग में अर्धशतक तो जड़ देते हैं लेकिन शतक से चूक जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में भी ऐसा ही हुआ जब वे 83 रनों पर खेल रहे थे तो 60वें ओवर में टीम साउदी गेंदबाजी करने आए। साउदी ने बड़ी ही तेजी से ओवर की चौथी गेंद फेंकी जिसकी गति को इमाम भांप नहीं पाए और उनके बल्ले से इनसाइड एज लग गया। जिसके बाद कीपर टॉम ब्लंडेल ने शानदार कैच पकड़ लिया। इस प्रकार इमाम की बेहतरीन पारी का अंत हो गया। इमाम के विकेट के बाद साउद शकील और सरफराज अहमद ने पारी को संभाल लिया है।
और पढ़िए – BBL 2022: Colin Munro ने खड़े-खड़े जड़ दिया तूफानी छक्का, गायब हो गई गेंद, देखें
https://twitter.com/SalmanK62069884/status/1610517108559052802
और पढ़िए – AUS vs SA: टप्पा पड़ते ही हवा में उछली Anrich Nortje की गेंद, हैरान रह गए Marnus Labuschagne, देखें वीडियो
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान– अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद
न्यूजीलैंड– टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
56 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines