नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को भले ही शिकस्त दे दी हो, लेकिन पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा पाकिस्तान की गेंदबाजी से खुश दिखाई नहीं दिए। राजा ने गुरुवार को रावलपिंडी में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे के बाद तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ को पेस बढ़ाने की सलाह दी है।
हारिस रऊफ को पेस बढ़ाने की जरूरत
शाहीन ने 10 ओवर में 63 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं हारिस ने 10 ओवरों में 65 रन देकर 2 विकेट निकाले। राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- हारिस रऊफ पर एक सवालिया निशान मंडरा रहा है और मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए क्योंकि वह एक लेंथ गेंदबाज की तरह प्रभावी नहीं है। वह या तो अच्छी यॉर्कर फेंकता है या गति में अच्छा बदलाव करता है। टी20 में जब बल्लेबाज मौके लेते हैं, तो वह आसानी से विकेट ले लेता है। ओडीआई में गेंदबाजी अलग है और मुझे लगता है कि उसे अधिक प्रभावी होने के लिए पेस बढ़ाने की जरूरत है।
रफ्तार थोड़ी और बढ़ानी होगी
राजा ने आगे कहा- कुल मिलाकर उसकी गति कम हो गई है। मुझे नहीं पता कि वह खुद कम पेस से गेंदबाजी कर रहा है या नहीं। मान लीजिए कि 10 ओवर का स्पेल है, तो मैं समझ सकता हूं कि 2-3 ओवरों में बहुत अधिक गति नहीं है, लेकिन कुल मिलाकर मुझे लगता है कि उसकी रफ्तार थोड़ी और बढ़ानी होगी।
गेंदबाजी की अच्छी समझ होनी चाहिए
उन्होंने आगे कहा- शाहीन अफरीदी को अपनी 136 की औसत गति बढ़ाने और आगे की ओर गेंदबाजी करते समय एक या दो पायदान ऊपर जाने की जरूरत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसी पिचों पर आपको अपनी गेंदबाजी की अच्छी समझ होनी चाहिए। इस मैच में सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने शानदार शतक जड़कर पाकिस्तान को पांच विकेट से जीत दिलाई। यह पाकिस्तान की 949 एकदिवसीय मैचों में 500वीं जीत थी।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
24 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
31 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines