PAK vs NZ ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 के बाद अब वनडे सीरीज खेली जानी है। 27 अप्रैल को पहला मुकाबला रावलपिंडी में होना है। इसके लिए दोनों टीमों देशों ने अपनी-अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है। कुल 5 वनडे मैच खेले जाएंगे। 28 अप्रैल से शुरू होने वाली ये सीरीज 7 मई तक चलेगी।
पाकिस्तान का पलड़ा भारी
अगर इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 110 वनडे मुकाबलों में पाकिस्तान ने 56 जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं। इस दौरान एक मैच टाई रहा और तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।
घर में पाकिस्तान के आंकड़े बेहतर
न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में पाकिस्तान के आंकड़े न्यूजीलैंड के खिलाफ और भी बढ़िया हैं। पाक ने अपने घर पर 23 में से 18 मुकाबले जीते हैं और सिर्फ पांच गंवाए हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इस साल के शुरुआत में ही तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। पाकिस्तान में खेली गई इस सीरीज पर न्यूजीलैंड ने 2-1 से कब्जा जमाया था।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम
पहला वनडे, 27 अप्रैल (रावलपिंडी)
दूसरा वनडे, 29 अप्रैल (रावलपिंडी)
तीसरा वनडे, 3 मई (कराची)
चौथा वनडे, 5 मई (कराची)
पांचवां वनडे, 7 मई (कराची)
PAK vs NZ वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इहसानुल्लाह, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उसामा मीर।
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, चैड बोवेस, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, कोल मैककोंची, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
22 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
29 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines