नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को रावलपिंडी में खेले गए पांचवें और फाइनल टी-20 मैच में मोहम्मद रिजवान ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने दूसरे ही ओवर में बल्ला खोला और बैक टू बैक छक्के जड़ दिए। रिजवान ने इस ओवर में रचिन रवींद्र की जमकर कुटाई की।
रचिन रवींद्र के ओवर में ठोके दो लगातार छक्के
बाएं हाथ के स्पिनर रचिन अराउंद द विकेट गेंद डालने आए तो दूसरी गेंद पर रिजवान ने घुटना मोड़ा और डीप फारवर्ड पर करारा छक्का ठोक डाला। ये छक्का जड़कर रिजवान जोश से भर गए। अब बारी थी अगली गेंद की। रचिन ने जैसे ही तीसरी गेंद डाली, रिजवान ने इसे ऑफ स्टंप से उठाया और एक बार फिर डीप फॉरवर्ड के ऊपर से गगनचुंबी छक्का जड़कर कहर बरपा दिया। बैक टू बैक छक्के ठोक रिजवान ने पावरप्ले में अपनी टीम के लिए खूब रन बटोरे।
और पढ़िए – SRH vs DC: मुकेश कुमार की आखिरी बॉल चूके मार्को जेनसन, खुशी से उछल पड़े डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो
और पढ़िए – PAK vs NZ: मार्क चैपमैन ने खेली शतकीय पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में दी मात
नहीं चले बाबर, हारिस और अयूब
हालांकि फाइनल में बाबर आजम, मोहम्मद हारिस और सईम अयूब फ्लॉप रहे। बाबर 18 गेंदों में 3 चौके जड़कर 19 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं मोहम्मद हारिस गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें ब्लेयर टिकनर ने ईश सोढ़ी के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं अयूब को सिल्वर डक पर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्हें ईश सोढ़ी ने दूसरी गेंद पर कैच लेकर शिकार बनाया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines