नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और वनडे के ओपनर इमाम उल हक नित नए कीर्तिमान गढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को कराची में खेले गए तीसरे वनडे में दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप की। फखर जमां के 19 रन पर आउट होने के बाद दोनों ने 108 रन जोड़े। इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर-इमाम 9वीं बार 100 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप करने वाले पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज बन गए।
मोहम्मद यूसुफ और यूनिस खान के रिकॉर्ड की बराबरी
उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के दो दिग्गज बल्लेबाजों मोहम्मद यूसुफ और यूनिस खान के रिकॉर्ड की बराबरी की। यूसुफ ने इंजमाम उल हक के साथ भी 100 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप की थी। सूची में नौ बार 100 रनों के साथ वह तीसरे स्थान पर हैं। बाबर ने जहां 54 रन बनाए तो वहीं इमाम 90 रन बनाकर आउट हुए।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1653740833454329857
पाकिस्तान ने बनाए 287 रन
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 287 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 32, सलमान अली ने 31, मोहम्मद नवाज ने 11, अब्दुल्लाह शफीक ने 19 और शादाब खान ने 21 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि एडम मिल्ने ने 10 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट निकाले।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines