नई दिल्ली: इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है। दोनों देशों के बीच 1 दिसंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में 18 साल के अनकैप्ड लेग स्पिनर रेहान अहमद को शामिल किया गया है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला के तहत खेली जाने वाली इस सीरीज में यदि रेहान को खेलने का मौका मिलता है तो वे इतिहास रच देंगे। अगर रेहान को खेलने का मौका मिलता है तो वह इंग्लैंड की पुरुष टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।
अभी पढ़ें – पिता के नक्शेकदम पर बेटा…धाकड़ बैटर के बेटे ने अपनी पहली पारी में जड़ा शतक
वार्मअप में कोचिंग स्टाफ को किया प्रभावित
रेहान ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान इंग्लैंड लायंस के लिए खेलते हुए तीन दिवसीय वार्म-अप में कोचिंग स्टाफ को प्रभावित किया। इसके बाद उसे वरिष्ठ टीम में शामिल किया गया। इंग्लैंड मेन्स रेड-बॉल के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का कहना है कि “बेन स्टोक्स, मैं और बाकी कोच उन्हें पसंद करते हैं। पाकिस्तान में टीम का हिस्सा होने का अनुभव उनके लिए बेहद फायदेमंद होगा। वह हमारी टीम में शामिल होंगे। मैकुलम ने आगे कहा- हम जानते हैं कि वह तैयार आर्टिकल नहीं है और उसमें कच्ची क्षमता है।
दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
रेहान 2022 में ICC मेन्स अंडर -19 विश्व कप में इंग्लैंड के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, जिन्होंने चार मैचों में 12.58 की औसत से 12 विकेट लिए। श्रृंखला 1 दिसंबर को रावलपिंडी में पहले टेस्ट के साथ मुल्तान और कराची में अगले दो मैचों के साथ शुरू होगी।
अभी पढ़ें – IND vs NZ 1st ODI: Umran Malik की एंट्री..संजू सैमसन बाहर…वसीम जाफर ने चुनी प्लेइंग 11
पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, हैरी ब्रूक, ज़क क्रॉली, बेन डकेट, बेन फोक्स, विल जैक, कीटन जेनिंग्स, जैक लीच, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड, रेहान अहमद
सबसे कम उम्र के इंग्लैंड पुरुष टेस्ट डेब्यूटेंट
- ब्रायन क्लोज 1949- 18 साल 149 दिन
- जॉन क्रॉफर्ड 1906- 19 साल 32 दिन
- डेनिस कॉम्पटन 1937- 19 साल 83 दिन
- बेन हॉलिओके 1997- 19 साल 269 दिन
- हसीब हमीद 2016- 19 साल 297 दिन
- इयान पीबल्स 1927- 19 साल 338 दिन
- सैम कुरेन 2018- 19 साल 363 दिन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
14 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
56 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines