PAK vs ENG: 17 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने पाकिस्तान गई इंग्लैंड टीम ने मुल्तान टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया है। दूसरे टेस्ट मैच जीत दर्ज कर इंग्लैंड ने 3 टेस्ट की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में तीसरे दिन तक पाकिस्तान मजबूत स्थिति में दिख रहा था, लेकिन चौथे दिन इंग्लैंड ने कमाल की वापसी की और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान मुल्तान टेस्ट 26 रनों से हार गई है।
और पढ़िए – PAK vs ENG: मुल्तान टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को घर में घुसकर रौंदा
इंग्लैंड ने रचा इतिहास
सीरीज का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड ने 74 रनों से जीत लिया था। दोनों टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने 22 साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट सीरीज जीती है, इससे पहले साल 2000/01 में इंग्लैंड ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की थी।
इंग्लैंड: पहली पारी 281, दूसरी पारी 275
पाकिस्तान: पहली पारी 202, दूसरी पारी 328
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मुल्तान टेस्ट की पूरी कहानी जान लीजिए
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 281 रन बनाए थे, पाकिस्तान के अबरार अहमद ने पहली पारी में 7 विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर भेजा था, लेकिन जवाब में पाकिस्तान की टीम 202 पर ही ऑलआउट हो गई। पहली पारी में इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने चार विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी थी।
युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने खेली शतकीय पारी
इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 275 का स्कोर खड़ा किया था, इस इनिंग में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने (109) की शानदार पारी खेली थी, वहीं बेन डकेट ने 79 रनों का योगदान दिया था। इन शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 355 रनों का टारगेट दिया था।
और पढ़िए – टेस्ट क्रिकेट में सिक्सर ‘किंग’ बना ये तूफानी ऑलराउंडर, 107 छक्के ठोक Brendon McCullum की बराबरी की
चौथे दिन इंग्लैंड ने की वापसी
मुल्तान टेस्ट में कमाल की बात ये रही कि जब पाकिस्तान को 355 रनों का टारगेट मिला तो इस मैच में करीब ढाई दिन का समय बाकी थी, ये मुकाबला पाकिस्तान आराम से जीत सकता था। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी भी बेहतर की, लेकिन चौथे दिन इंग्लैंड ने मैच में वापसी कर ली।
दूसरी पारी में बाबर आजम फ्लॉप
पाकिस्तान की दूसरी पारी में बाबर आजम 1 ही रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद सऊद शफीक ने पारी संभाली और 94 का योगदान दिया। दूसरी पारी में इमाम-सऊद की शतकीय साझेदारी और उसके बाद सऊद-नवाज़ की 80 रनों की पार्टनरशिप ने पाकिस्तान को मज़बूती दी। लेकिन इन साझेदारियों के अलावा पाकिस्तान के लिए कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया।
मार्क वुड ने पलट दिया मैच
दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने गेंदबाजी के धमाल मचा दिया। उन्होंने अपनी रफ्तार के दमपर 4 विकेट झटके और मैच का रूख ही पलट दिया। पाकिस्तान दूसरी पारी में 328 रन बनाकर आल आउट हो गई और 27 रन से मुकाबला गंवा दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
37 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines