ENG vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मुल्तान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद ने हाहाकार मचा दिया। उन्होंने अपनी कलाईयों का जादू दिखाते हुए इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। अबरार के सामने इंग्लिश बल्लेबाज बेबस नजर आए।
मजबूत स्थिति में पाकिस्तान
पहले दिन के लंच तक का खेल हुआ है और अबरार अहमद ने पांच बल्लेबाजों का शिकार कर डाला। इंग्लैंड ने जो पांच विकेट खोए हैं वो सभी अबरार के खाते में ही गए। अबरार ने अब तक 13 ओवर किए हैं, इस दौरान उन्होंने 70 रन दिए हैं, लेकिन 5 बल्लेबाजों का शिकार करके इस मैच में इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया है।
और पढ़िए –ENG vs PAK: 9वें नंबर पर उतरे Mark Wood ने बल्ले से मचाई तबाही…कूट डाले इतने रन
इन 5 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं अबरार अहमद
अबरार अहमद की उम्र सिर्फ 24 साल है। उन्होंने सबसे पहले Zak Crawley को बोल्ड किया, फिर बेन डकैत को पवेलियन भेजा। इसके बाद ओली पॉप, फिर जो रूट और फिर हैरी ब्रूक को भी आउट कर दिया। ये सभी बल्लेबाज इस स्पिन गेंदबाज के सामने बेबस दिखे और अपने विकेट गंवा दिया। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी कर रही है।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड स्कोरकार्ड
पहले दिन के लंच तक पाकिस्तान ने 33 ओवर खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए हैं। क्रीज पर कप्तान बेन स्टोक्स 14, जबकि विल जैक 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान के लिए सभी पाचों विकेट अहमद अबरार ने अपने नाम किए।
और पढ़िए –Abrar Ahmed ने समेट डाली इंग्लैंड की पूरी टीम, बैक टू बैक ऐसे दिए झटके, देखें VIDEO
पाकिस्तान की टीम में हुए तीन बदलाव
आपको बता दें कि इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। टीम से अजहर अली, नसीम शाह और हैरिस राउफ बाहर हो गए हैं, उनकी जगह मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ और अबरार अहमद को मौका दिया गया है।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड स्कोरकार्ड
पहले दिन के लंच तक पाकिस्तान ने 33 ओवर खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए हैं। क्रीज पर कप्तान बेन स्टोक्स 14, जबकि विल जैक 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान के लिए सभी पाचों विकेट अहमद अबरार ने अपने नाम किए।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)
ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (wk), जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (c), विल जैक, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, जाहिद महमूद, मोहम्मद अली, अबरार अहमद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines