Oman Squad Asia Cup: एशिया कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर से यूएई की धरती पर टूर्नामेंट का आगाज होना है। टीम इंडिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश ने पहले ही अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। अब ओमान ने भी इस टूर्नामेंट के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
टीम में चार युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम की कमान जतिंदर सिंह के हाथों में सौंपी गई है, जबकि विनायक शुक्ला विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे। ओमान को अपना पहला मैच 12 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।
ओमान टीम का ऐलान
एशिया कप 2025 के लिए ओमान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में चार यंग प्लेयर्स को चांस दिया गया है। सुफियान यूसुफ, विस्फोटक बल्लेबाज जिक्रिया इस्लाम, फैजल शाह और स्पिन गेंदबाज नदीम खान को 8 देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में रंग जमाने का मौका मिला है। पिछले एक साल से बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे जतिंदर सिंह एशिया कप में टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे।
हम्माद मिर्जा को भी टीम में जगह दी गई है। एसीसी एमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारत के खिलाफ हम्माद ने शानदार इनिंग खेली थी। मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी मोहम्मद नदीम और विनायक शुक्ला के कंधों पर होगी। तेज गेंदबाजी की कमान हसनैन अली शाह और मोहम्मद इमरान के हाथों में सौंपी गई है। वहीं, फैजल शाह उनका साथ निभाते हुए दिखाई देंगे।
ओमान का शेड्यूल
एशिया कप 2025 में ओमान अपने अभियान का आगाज 12 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में टीम की भिड़ंत यूएई के साथ 15 सितंबर को होगी। 19 सितंबर को ओमान की भिड़ंत टीम इंडिया के साथ होगी।
एशिया कप के लिए ओमान टीम का स्क्वॉड
जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान यूसुफ,आशीष ओडेडेरा,आमिर कलीम,मोहम्मद नदीम,सुफियान महमूद,आर्यन बिष्ट,करण सोनावले,जिक्रिया इस्लाम,हसनैन अली शाह, फैसल शाह,मोहम्मद इमरान,नदीम खान,शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines