ODI World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने इस साल के अंत में भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप से पहले बेन स्टोक्स की वनडे क्रिकेट में वापसी के कदम को स्वार्थी निर्णय बताया है। पेन ने स्टोक्स की वनडे संन्यास से वापसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि टीम में जगह गंवाने वाले खिलाड़ी के लिए कोई सम्मान नहीं है। पेन हैरी ब्रूक को बाहर रखने को लेकर इशारा कर रहे हैं।
बता दें कि बेन स्टोक्स ने अत्यधिक कार्यभार और बाएं घुटने की पुरानी चोट के बारे में चिंताओं के कारण 2022 में वनडे से संन्यास ले लिया था। हालांकि बाद में वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले उन्होंने निर्णय वापस लेने का फैसला कर लिया है। स्टोक्स के इस निर्णय का जहां इंग्लैंड के दिग्गजों ने स्वागत किया है वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन इसे लेकर भड़क उठे हैं।
हैरी ब्रूक के एग्जिट पर उठ रहे सवाल
जहां स्टोक्स की वापसी का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं हैरी ब्रूक को वनडे टीम से बाहर किए जाने पर सवाल खड़े हो गए हैं। ब्रुक, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में अपनी एकमात्र एकदिवसीय श्रृंखला में वादा दिखाया था, अस्थायी विश्व कप टीम से चूक गए।
टिम पेन ने कही ये बात
टिम पेन ने एसईएन रेडियो से कहा कि ‘बेन स्टोक्स ये समझ रहे हैं कि सिर्फ मैं ही सबकुछ हूं। ये ऐसा है कि मैं ही तय करुंगा कि मुझे कब और कहां खेलना है। मैं केवल बड़े टूर्नामेंट्स में खेलुंगा। जो खिलाड़ी 12 महीने से खेल रहे हैं उनको सॉरी और थैंक्यू। क्या आप अब बेंच पर बैठ सकते हैं ?
5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए भारत जाने से पहले इंग्लैंड सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 वनडे और आयरलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैच खेलेगा। इसके लिए घोषित टीम में बेन स्टोक्स को शामिल किया गया है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines