हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI World Cup 2023: सेमीफाइनल में पहुंचेगी ये चार टीमें, सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी

विज्ञापन
Sourav Ganguly

ODI World Cup 2023: इस साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आईसीसी ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सेमीफाइनल में कौन-कौन सी टीमें पहुंचेगी इसे लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के साथ-साथ भारत आगामी 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी न्यूजीलैंड को कभी भी बाहर नहीं गिन सकता है। पूर्व कप्तान को उम्मीद है कि पाकिस्तान अगले दौर में पहुंचेगा ताकि प्रशंसक भारत बनाम पाकिस्तान क्लासिक थ्रिलर का आनंद ले सकें।

ईडन गार्डन्स में भारत-पाकिस्तान मैच देखना चाहते हैं गांगुली

यदि भारत सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा, तो मैच सौरव गांगुली के गृह शहर कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इस प्रकार, वह प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के संभावित अवसर को लेकर उत्साहित हैं।

विज्ञापन

रेवस्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए गांगुली ने कहा कि “यह कहना बहुत कठिन है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत। इन बड़े मुकाबलों में आप न्यूजीलैंड को कभी भी कम नहीं आंक सकते। मैं पांच चुनूंगा,और इसमें पाकिस्तान भी शामिल करूंगा। उन्होंने आगे हंसते हुए कहा कि ‘पाकिस्तान को क्वालीफाई करना ही चाहिए ताकि ईडन गार्डन्स में भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल हो सके।’

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola