ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया ने अभी तक खेले अपने तीनों मैचों में जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की टीमों को हराया है। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ होगा। तीन जीत के साथ भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है लेकिन कुछ टीम ऐसी है जो भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह में रोड़ा बन सकती है।
इन तीन टीमों के साथ है टक्कर
भारतीय टीम को अभी न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के साथ मैच खेलने है। इंग्लैंड को छोड़कर इस विश्व कप में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम कमाल की फॉर्म में है और अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। ये टीमें ही सेमीफाइनल की राह में भारत के लिए रोड़ा बन सकती है। सेमीफाइल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम के तीन मैच और जीतने है। 22 अक्टूबर को भारतीय टीम न्यूजीलैंड, 29 अक्टूबर को इंग्लैंड और 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के साथ मुकाबला होगा। ये तीनों ही भारत के लिए अहम मुकाबले होंगे।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: सलमान खान के लिए ये खिलाड़ी विश्व कप में हैं ‘दबंग’ और ‘बजरंगी भाईजान’
प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर टीम इंडिया
तीन मैच जीतकर भारतीय टीम 6 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। भारत के अलावा तीन मैच जीतकर न्यूजीलैंड की टीम 6 अंक के साथ दूसरे और साउथ अफ्रीका की टीम दो मैच जीतकर 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।
भारत के अलावा इन दो टीमों को भी सेमीफाइनल में पहुंचने का दांवेदार माना जा रहा है। जैसे-जैस विश्व कप आगे बढ़ रहा है वैसे-वैस सेमीफाइनल की राह काफी रोमांचक हो रही है। फिलहाल टॉप चार में इन तीन टीमों के अलावा पाकिस्तान की टीम भी बनी हुई है। जो अपना इकलौता मैच भारत से हारी थी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
14 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
32 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines