ODI World Cup 2023 PAK vs SA: वनडे विश्व कप 2023 में आज पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच पाकिस्तान टीम के लिए काफी अहम है इस मैच को बाबर सेना हर हाल में जीतना चाहेगी। क्योंकि अगर आज का मैच भी पाकिस्तान हार जाता है तो उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की टीम काफी मजबूत स्थिति में है टूर्नामेंट में खेले गए 5 मैचों में से अफ्रीका ने 4 मैच जीते है तो वहीं पाक टीम ने 5 में महज 2 मैच ही जीते है।
विश्व कप इतिहास में भी साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी
बात अगर दोनों टीमों के विश्व कप इतिहास में आंकड़ो की करें तो, ये दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने हुई है। जिसमें से 3 मैचों में साउथ अफ्रीका और 2 में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। वहीं, साल 1999 के बाद से साउथ अफ्रीका की टीम पाकिस्तान को नहीं हरा पाई है। दोनों टीमों के बीच 1999 के बाद से 2 वनडे मैच खेले गए है और दोनों मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में इन दोनों टीमें के बीच 82 मैच खेले गे है। इस दौरान 51 मैच साउथ अफ्रीका और 30 मैचों में पाक टीम ने जीत हासिल की है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! स्टार गेंदबाज अहम मुकाबले से हुआ बाहर
कमाल की फॉर्म में क्विंटन डिकॉक
इस विश्व कप में साउथ अफ्रीका सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक काफी शानदार फॉर्म में हैं। अभी तक इस टूर्नामेंट में वो 3 शतक लगा चुकें हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर है। ऐसे में अगर पाकिस्तान के गेंदबाज डिकॉक को जल्दी आउट कर देते है काफी हद तक अफ्रीका को दबाव में ला सकते है।
दोनों टीमों में हो सकता है बदलाव
आज के मैच में दोनों टीमों में बदलाव देखने को मिल सकता है। बात अगर साउथ अफ्रीका की करें तो टीम के कप्तान तेम्बा बवूमा प्लेइंग इलेवन में वापिस आ सकते है। पिछले दो मैचों में तेम्बा बाहर चल रहे थे। वहीं दूसरी तरफ पाक टीम की प्लेइंग इलेवन में फखर जमान की वापसी हो सकती है। पिछले चार मैचों से फखर प्लेइंग इलेवन से बाहर थे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
24 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
34 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 hr agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
3 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines