नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप को लेकर दोनों देशों के खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं। पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज से पहले मीडिया से बात करते हुए टीम के कप्तान बाबर आजम ने वर्ल्ड कप को लेकर सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि उनकी नजरें जीत पर टिकी हैं। टीम का ध्यान केवल एक प्रतिद्वंद्वी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टूर्नामेंट में सामना करने वाली सभी टीमों के खिलाफ मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर है।
सिर्फ भारत के खिलाफ ही नहीं बल्कि वर्ल्ड कप भी खेलने जा रहे हैं
बाबर ने कहा- हम सिर्फ भारत के खिलाफ ही नहीं बल्कि वर्ल्ड कप भी खेलने जा रहे हैं। नौ अन्य टीमें भी हैं जिनके साथ हमें अपने-अपने मैच खेलने हैं। हम फाइनल में तभी पहुंच पाएंगे जब हम उन सभी को हरा देंगे। हमारा ध्यान किसी एक टीम पर नहीं है। हमारा ध्यान कुल मिलाकर दस टीमों पर है। बाबर ने कहा, हमारी योजना सभी टीमों के खिलाफ समान रूप से अच्छा खेलने की है ताकि हम फाइनल में पहुंच सकें।
हर परिस्थिति में खेलने को तैयार
बाबर ने इस बात पर जोर दिया कि टीम विभिन्न स्थानों, मौसम की स्थिति और पिच की परिस्थितियों में खेलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा- “हमारा रुख स्थानों की परवाह किए बिना क्रिकेट खेलने का है क्योंकि एक पेशेवर के रूप में आपको विभिन्न परिस्थितियों और वातावरणों सहित हर चीज के लिए तैयार रहना होगा। यही असली चुनौती है। बता दें कि पाकिस्तान ने विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैचों के वेन्यू को बदलने की मांग की थी। हालांकि आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया था।
हमारा उद्देश्य जीत हासिल करना है
बाबर ने आगे कहा- हमारा मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर जीत हासिल करना है, न कि केवल एक विशेष टीम के खिलाफ जीत हासिल करना। बता दें कि हम एकदिवसीय विश्व कप में पाकिस्तान और भारत के बीच आमने-सामने के आंकड़ों की बात करें, तो भारत और पाकिस्तान अब तक कुल सात बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं और हर बार भारत को सफलता मिली है।
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
14 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines