ODI World Cup 2023: भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले जिम्बाब्वे में क्वालिफायर मुकाबले खेले जाने वाले हैं। इसमें चैंपियन टीम वेस्टइंडीज भी भाग लेगी। मैच से पहले टीम ने अपने स्कवॉड में एक बड़ा बदलाव किया है। वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में 34 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी जॉनसन चॉर्ल्स को शामिल किया है। वे स्पिनर गुडाकेश मोती की जगह लेंगे।
2016 की विश्व विजेता टीम में थे शामिल
जॉनसन चॉर्ल्स अनुभवी खिलाड़ी हैं और वे वेस्टइंडीज के लिए एक खिताब भी जीत चुके हैं। वे 2016 में टी20 टीम में शामिल थे। इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। हालांकि विश्वकप के बाद वे टीम से बाहर चल रहे थे और उन्होंने कम मुकाबले खेले थे। लेकिन वे 2022 में टी20 टीम से फिर जुड़े और एक शतक जड़ा। वहीं हाल ही में यूएई के खिलाफ खेली गई सीरीज में डेवोन थॉमस के सस्पेंशन के चलते उन्हें टीम में मौका मिला।
चार्ल्स ने इसे दोनों हाथों से कबूल किया। उन्होंने पहले मैच में 19 गेंदो पर 24 रन बनाए वहीं दूसरे मुकाबले में 63 रनों की मैच विनिंग पारी खेली और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ऐसे में टीम ने उन्हें वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए शामिल कर लिया है। चार्ल्स ने 2012 में इस फॉर्मेट में डेब्यू करने के बाद से वेस्ट इंडीज के लिए 50 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें दो शतक के साथ 27.40 की औसत से 1370 रन बनाए हैं।
वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए वेस्टइंडीज टीम:
शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शमर ब्रूक्स, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
14 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
2 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
3 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
3 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines