ODI World Cup 2023 IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए हैं। कहा जा रहा कि प्रैक्टिस के दौरान पांड्या को उंगली में चोट लगी और इसके बाद वह प्रैक्टिस भी नहीं कर पाए। ऐसे में ये खबर भारतीय टीम के लिए चिंताजनक है। क्योंकि 8 अक्टूबर को भारत इस वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाला है।
हार्दिक हुए चोटिल
टीम इंडिया अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार 8 अक्टूबर को करने जा रही है। पहले मैच के लिए उतरने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को नेट्स प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई, जिससे वह बीच में ही प्रैक्टिस छोड़ दिया।
कहा जा रहा है कि पांड्या बल्लेबाजी प्रैक्टिस कर रहे थे इसी बीच तेज रफ्तार गेंद उनकी उंगली पर जा लगी। हालांकि बताया जा रहा है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। बेहतरी के लिए हार्दिक पांड्या ने प्रैक्टिस न करने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ेंः पहले डबल हेडर में चार टीमें उतरेंगी मैदान पर, जानें Live Streaming से जुड़ी सभी डिटेल्स
शुभमन के भी पहला मुकाबला खेलने पर संशय
हार्दिक पांड्या से पहले दिग्गज बल्लेबाज शुभमन गिल से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। बल्लेबाज को डेंगू होने की खबर आई है और पहले मुकाबले में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। हालांकि, टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने शुभमन की तबीयत से जुड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया है कि गिल बेहतर फील कर रहे हैं। मेडिकल टीम उनकी हेल्थ का ख्याल रख रही है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines