WTC Points Table: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है. इस सीरीज में कीवी टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड की जीत के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सीरीज में कीवी टीम की जीत ने टीम इंडिया को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. वेस्टइंडीज की जीत से भारत को फायदा हो सकता था. बे ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद टॉप 2 में भी बड़ा बदलाव हुआ है.
न्यूजीलैंड की जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण
तीसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में 77.78 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल टॉप पर नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है. अफ्रीका की टीम अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं श्रीलंका की टीम अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड की टीम ने हालांकि अभी तक 1 ही सीरीज खेली है. वो भी वो अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए नजर आए हैं. कीवी टीम हालांकि अब साल 2025 के अंत तक टेबल में दूसरे स्थान पर ही रहने वाली हैं. पहले मुकाबले के बाद वेस्टइंडीज की टीम टक्कर नहीं दे सकी.
ये भी पढ़ें: NZ vs WI: दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने किया सरेंडर, न्यूजीलैंड को मिली बड़ी जीत
टीम इंडिया को हुआ बड़ा नुकसान
इस सीरीज से पहले टीम इंडिया टेबल में नंबर 5 पर नजर आ रही थी. वहीं सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है. टीम इंडिया के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का एक और फाइनल खेलना अब मुश्किल होता जा रहा है. भारतीय टीम को अब फाइनल में जगह बनाने के लिए बची हुई तीनों ही सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी. वेस्टइंडीज की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 9वें स्थान पर नजर आ रही है. वहीं बांग्लादेश की टीम आठवें स्थान पर नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: ‘मैं पूरी तरह टूट गया था…’, Rohit Sharma ने संन्यास लेने का कर लिया था फैसला, अब बुरे दिनों को किया याद
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
59 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines