NZ vs WI: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच पहले 4 दिन बल्लेबाजों के लिए मददगार रहा, लेकिन आखिरी दिन कीवी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज दूसरी पारी में अच्छी नहीं कर सके. जिसके कारण ही उनकी टीम को 323 रनों की बड़ी शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने 3 मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया. मुकाबले में पहले दिन से ही टॉम लैथम की टीम आगे थी.
आखिरी दिन वेस्टइंडीज ने किया सरेंडर
वेस्टइंडीज की टीम आखिरी दिन जब बल्लेबाजी करने उतरी तो उस समय उनका स्कोर बिना विकेट गंवाए 43 रन था. ऐसे में एक समय मैच ड्रॉ होने की तरफ बढ़ रहा है. पहले चारों दिन ही बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था. हालांकि आखिरी दिन कीवी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. जैकब डफी ने 5 विकेट अपने नाम किया तो वहीं एजाज पटेल ने भी 3 विकेट झटके. ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र को भी 1-1 विकेट मिला. वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग ने बनाए. किंग ने 67 रन बनाकर लड़ाई का प्रयास किया. हालांकि दूसरे छोर से उन्हें सपोर्ट नहीं मिला. वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. वहीं किंग के अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन नहीं बना सका.
ये भी पढ़ें: ‘मैं पूरी तरह टूट गया था…’, Rohit Sharma ने संन्यास लेने का कर लिया था फैसला, अब बुरे दिनों को किया याद
डेवोन कॉन्वे ने किया कमाल
इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने पहली पारी में 227 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में भी 100 रन बनाए. वहीं कप्तान टॉम लैथम ने भी दोनों ही पारियों में शतक जड़ा. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 8 विकेट गंवाकर 575 रन बनाकर पारी घोषित की. वहीं दूसरी पारी में कीवी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाकर पारी घोषित की. वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 420 रन बनाए हैं. वहीं दूसरी पारी में सिर्फ 138 रनों पर ही सिमट गई.
ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: आईपीएल सीजन 18 में इन 10 खिलाड़ियों ने मचाया था तहलका, RCB के 3 खिलाड़ी हैं शामिल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
32 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
50 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines