NZ vs ENG 2nd T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक की जोड़ी ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया. सॉल्ट और ब्रूक के आगे कीवी बॉलर्स पानी मांगते हुए नजर आए. विकेटकीपर बल्लेबाज ने 56 गेंदों में 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली, तो कप्तान ने 222 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाते हुए 78 रन कूट डाले. इन दोनों बल्लेबाजों की आतिशी बैटिंग के बूते इंग्लैंड हेगले ओवल के मैदान पर अब तक का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर खड़ा करने में सफल रही.
सॉल्ट-ब्रूक ने मचाया धमाल
टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जोस बटलर सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद जैकब बेथेल ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 12 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, दूसरे छोर से फिल सॉल्ट ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और उन्हें कप्तान हैरी ब्रूक का भी अच्छा साथ मिला.
दोनों ने मिलकर कीवी बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ करते हुए तीसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़े. ब्रूक ने 35 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 78 रन कूटे. वहीं, सॉल्ट 56 गेंदों में 85 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे.
ये भी पढ़ें: PAK vs SA: बैन झेल चुके प्लेयर को पाकिस्तान ने दी प्लेइंग 11 में जगह, 38 साल की उम्र में हुआ डेब्यू
हेगले ओवल में सबसे बड़ा स्कोर
हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के पवेलियन लौटने के बाद अंतिम ओवरों में टॉम बैंटन ने भी जमकर चौके-छक्के उड़ाए. उन्होंने महज 12 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 29 रन ठोके. बैंटन ने 241 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 29 रन ठोके, जिसके चलते इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 236 रन लगाने में सफल रही.
इंग्लैंड का यह स्कोर टी-20 इंटरनेशनल में हेगले ओवल के मैदान पर अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है. इससे पहले साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 208 रन लगाए थे, जो इस ग्राउंड का फटाफट फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर था.
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
7 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
30 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
40 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
46 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines