World Cup 2023: पाकिस्तान सेमीफाइनल खेलने के लिए अभी तक रेस में बना हुआ है। एक समय ऐसा लग रहा था कि अब पाकिस्तान इस विश्व कप से बाहर हो जाएगा, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है। आपको बता दें कि आईसीसी का एक नियम पाकिस्तान का खास फायदा करा सकता है। इससे पाकिस्तान को सेमीफाइनल में आराम से एंट्री मिल जाएगी। अगर ऐसा होता है, तो यह पाकिस्तान के लिए आईसीसी की ओर से बड़ा तोहफा माना जाएगा।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: ग्लेन मैक्सवेल ने टूटी टांग से बनाए 5 विश्व रिकॉर्ड, दुनिया बोले सलाम Maxwell!
3 टीमें पहले ही कर चुकी है क्वालिफाई
विश्व कप सेमीफाइनल के लिए 3 टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। अब चौथे स्थान के लिए 3 टीमों के बीच रेस लगी हुई है। इस रेस में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर है। दोनों ही टीमों ने विश्व कप के 8 मुकाबले में 4 मुकाबले जीत चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के प्वाइंट्स बराबर होने के साथ-साथ नेट रन रेट भी आस पास ही है, ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किन्हीं दो टीमों के प्वाइंट्स के अलावा नेट रन रेट भी एक समान हो, तो सेमीफाइनल में एंट्री किसे मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: पाकिस्तान को बड़ा झटका, करो या मरो मैच से पहले 4 खिलाड़ी पहुंचे अस्पताल
पाकिस्तान के फेवर में जाएगा ICC का नियम
आईसीसी का नियम कहता है कि अगर किन्हीं दो टीमों का प्वाइंट्स के अलावा नेट रन रेट भी एक समान हो, तो सेमीफाइनल में एंट्री उस टीम को मिलेगी, जो विश्व कप के लीग मैच में विजेता टीम रही होगी। ऐसे में विश्व कप में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में विजेता टीम पाकिस्तान रही थी। इससे साफ है कि अगर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का प्वाइंट्स के अलावा नेट रन रेट भी एक समान होता है, तो सेमीफाइनल में एंट्री पाकिस्तान को मिलेगी। यह पाकिस्तान टीम के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।
संबंधित खबरें
हार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
25 mins agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines