NZ vs ENG ODI Series: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली 4 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। इस सीरीज के लिए टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम में एक साल बाद धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की वापसी हुई है। वनडे सीरीज का आगाज अलगे महीने 8 सितंबर से होना है। वनडे विश्व कप 2023 से पहले यह सीरीज दोनों टीमों के लिए तैयारी के हिलाज से अहम होने वाली है।
बेन स्टोक्स की वापसी
वनडे सीरीज के लिए बेन स्टोक्स को भी जगह मिली है। उन्होंने वनडे से संन्यास लेने का फैसला वापस लिया और एक बार फिर टीम में नजर आएंगे। विश्व कप 2023 में टीम को मजबूत करने के लिए बेन स्टोक्स को वापस बुलाया गया है।
1 साल बाद टीम में लौटे जॉनी बेयरस्टो
जॉनी बेयरस्टो की वनडे टीम में करीब 12 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। उन्होंने 24 जुलाई 2022 का अपना आखिरी वनडे साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके 2 महीने बद गोल्फ खेलते वक्त उनके पैर में गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद वह टीम से बाहर हो गए। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने टेस्ट में वापसी की थी अब पूरे एक साल के बाद उनकी वनडे टीम में वापसी हुई है। ये खिलाड़ी धाकड़ बल्लेबाज है, जो मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करता है।
https://twitter.com/englandcricket/status/1691736174346264847?s=20
वनडे टीम में गस एटकिंसन को पहली बार मौका
तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को पहली बार इंग्लैंड की टीम में चुना गया है। उन्हें वनडे और टी20 टीम में जगह मिली है। 25 साल का ये गेंदबाज इस वक्त शानदार फॉर्म में है। उसने घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया, लिहाजा उन्हें नेशनल टीम से बुलावा आया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे टीम
जोस बटलर (लंकाशायर – कप्तान)
मोईन अली (वार्विकशायर)
गस एटकिंसन (सरे)
जॉनी बेयरस्टो (यॉर्कशायर)
सैम कुरेन (सरे)
लियाम लिविंगस्टोन (लंकाशायर)
डेविड मालन (यॉर्कशायर)
आदिल रशीद (यॉर्कशायर)
जो रूट (यॉर्कशायर)
जेसन रॉय (सरे)
बेन स्टोक्स (डरहम)
रीस टॉपले (सरे)
डेविड विली (नॉर्थम्पटनशायर)
मार्क वुड (डरहम)
क्रिस वोक्स (वारविकशायर)
ये भी पढ़ें: NZ vs ENG T20I Series: 4 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, एक साथ 3 नए गेंदबाजों की हुई एंट्री
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
11 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
16 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
59 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines