Netherlands Aryan Dutta: वनडे विश्व कप 2023 में नीदरलैंड की टीम ने क्वालिफिकेशन राउंड के बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों को पछाड़कर मेन राउंड में जगह बनाई थी। हालांकि, विश्व कप के पहले मुकाबले में इस टीम को पाकिस्तान ने मात दी। पर इस टीम ने यह दिखा दिया था कि उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इस टीम के कई खिलाड़ियों का नाम लगातार चर्चा में है। जिसमें से एक हैं आर्यन दत्त। वह एक स्पिन गेंदबाज हैं जिनका भारत से भी खास नाता है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 10 ओवर में 48 रन देकर किफायती गेंदबाजी की थी और एक विकेट अपने नाम किया था।
अब हम आपको बताते हैं कि आखिर आर्यन क्यों चर्चा में आए? दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ इस गेंदबाज ने शुरुआती ओवर्स में गेंदबाजी की। इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों को अपने पहले दो ओवर में कोई भी रन नहीं बनाने दिया। आर्यन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कीवी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पहली 18 गेंद यानी तीन ओवर में एक भी रन नहीं बना पाए थे। अब आपको बता हैं कि कौन हैं आर्यन दत्त और उनका भारत के क्या है खास कनेक्शन?
आर्यन दत्त का भारत से क्या है नाता
भारतीय मूल के आर्यन दत्त अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर काफी चर्चाओं में हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आर्यन की जड़े पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी हैं। आर्यन का जन्म नीदरलैंड में हुआ था। साल 1980 में आर्यन का परिवार पंजाब के होशियारपुर से नीदरलैंड में जाकर रहने लगा था। 20 साल के इस स्पिनर को बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था, लेकिन साल 2011 में जब भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप को जीता था उस वक्त आर्यन का जुनून क्रिकेट के लेकर काफी बढ़ गया था।
इस साल बनाई नीदरलैंड टीम में जगह
आर्यन दत्त ने लगातार अपने खेल में सुधार किया और साल 2021 में उनको नीदरलैंड ए टीम में जगह मिली और उन्होंने 12 मई को नीदरलैंड ए के लिए डेब्यू किया। उनके खेल से प्रभावित होकर चयनकर्ताओं ने उनको नीदरलैंड की वनडे टीम में चुना। इस तरह आर्यन दत्त ने 19 मई 2021 को नीदरलैंड्स टीम के लिए अपना डेब्यू किया। आर्यन ने अपना पहला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था। यहां से फिर कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
यह भी पढ़ें:- IND vs AFG: रविचंद्रन अश्विन का दूसरे मैच से कटेगा पत्ता! वजह बन रही है अरुण जेटली स्टेडियम
निकोलस पूरन के सबसे बड़े दुश्मन आर्यन !
साल 2022 में नीदरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स की सीरीज खेली गई। जिसमें आर्यन दत्त ने खूब सुर्खियां बटौरी थी। आर्यन दत्त ने वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन को तीनों फॉर्मेट में अपना शिकार बनाया था। तीनों ही फॉर्मेट में निकोलस पूरन, आर्यन दत्त के खिलाफ 10 से ज्यादा रन नहीं बना पाए थे। यहां से आर्यन को एक अलग पहचान मिली।
आर्यन ने भारत में ली ट्रेनिंग
13 साल की उम्र में आर्यन भारत आए और उन्होंने यहां क्रिकेट की ट्रेनिंग ली। इसके बाद आर्यन अगले 3-4 सालों तक भारत आते रहे। भारत में आर्यन ने कई शहरों के लोकल कोच से ट्रेनिंग भी ली। आर्यन नीदरलैंड्स टीम में ऑफ स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाते है। बता दें, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले आर्यन ने नीदरलैंड्स की अंडर-18 और अंडर-19 टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। आर्यन ने अभी तक नीदरलैंड्स के लिए 26 वनडे मैच खेले है जिसमें उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किए है।
यह भी पढ़ें:- NZ vs NED: नीदरलैंड की कसी हुई गेंदबाजी, कीवी बल्लेबाजों को शुरुआती 3 ओवर डाल दिए मेडन
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
39 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को मिला 192 रनों का लक्ष्य, बल्लेबाजों ने किया निराश
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines