Danish Kaneria Answers Mohammad Rizwan: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार 14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 में खेले गए मैच के बाद पाक टीम सभी के निशाने पर है। सिर्फ भारत या दुनिया के अन्य देश के दिग्गज नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स भी पाकिस्तान को छोड़ नहीं रहे हैं। शोएब अख्तर, वकार यूनिस, रमीज राजा के बाद दानिश कनेरिया का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। रविवार 15 अक्टूबर को दानिश ने कई ट्वीट किए। जहां उन्होंने पूरी पाकिस्तानी टीम को बातें कम और खेल पर ध्यान देने की बात कही थी। फिर उन्होंने मोहम्मद रिजवान पर भी निशाना साधते हुए एक पोस्ट किया।
मोहम्मद रिजवान ने किया था पोस्ट
आपको बता दें कि पाकिस्तान ने दूसरे मैच में श्रीलंका को रिकॉर्ड चेज करते हुए हराया था। रिजवान इस मैच में शतक लगाकर जीत के हीरो रहे थे। जिसके बाद मोहम्मद रिजवान का एक पोस्ट सामने आया था। जीत के बाद रिजवान ने इजराइल और हमास युद्ध को लेकर एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि, “यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्लाह शफीक और हसन अली को श्रेय जाता है। समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत आभारी हूं।” इस पोस्ट के बाद रिजवान बुरी तरह ट्रोल हो गए थे।
दानिश कनेरिया का मुंहतोड़ जवाब
अब इसको लेकर दानिश कनेरिया ने मोहम्मद रिजवान पर तंज कसा और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। दानिश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “अगली बार अपनी जीत मानवता को समर्पित करें। ईश्वर कभी भी क्रूरता का समर्थन नहीं करता।” दरअसल, इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच रिजवान का इस तरह का ट्वीट करना खुद उनकी टीम के साथियों को अच्छा नहीं लगा। इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर उनको खूब आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। अब भारत से मिली हार के बाद खुद उनकी टीम के पूर्व खिलाड़ी उनको नसीहत दे रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2023 में रिजवान का प्रदर्शन
मोहम्मद रिजवान की बात करें तो इस वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी के लिहाज से उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। तीन मैचों की तीन पारियों में 248 रन बनाकर रिजवान अभी तक के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। उनका बेस्ट स्कोर 131 रन नाबाद रहा जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड रन चेज में बनाया था। भारत के खिलाफ वह 49 रन बनाकर आउट हुए और लगातार अपने तीसरे 50 प्लस स्कोर से चूक गए।
यह भी पढ़ें:-
‘आप उन्हें Chokers…,’पाकिस्तान की टीम को अब रमीज राजा ने सुनाई खरी-खोटी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
16 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
34 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines