MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 41 साल हो गई है। उनके बल्ले में अभी भी पहले जैसी धार नजर आती है। इस सीजन धोनी ने फिनिशर का रोल अब तक शानदार तरीके से निभाया है। इस सीजन देखने को मिल रहा है कि जैसे ही धोनी के बल्ले से लगते ही गेंद दर्शकों के बीच पहुंच रही है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या कैप्टन कूल अगला आईपीएल भी खेलेंगे? इस सवाल पर सीएसके के मोइन अली ने अपनी राय दी है।
इंग्लैंड के अनुभवी हरफनमौला मोईन अली (Moeen Ali) का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी आईपीएल केल सकते हैं। अली का ये बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि क्रिकेट जगत में इस बात की चर्चा है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। इसके बाद वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
और पढ़िए – IPL 2023 Purple Cap: पर्पल कैप की रेस में चहल का जलवा, देखें टॉप 5 गेंदबाज
मोईन अली ने धोनी को लेकर दिया ये बयान
दरअसल, सीएसके के आलराउंडर मोईन ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से बातचीत में कहा कि ‘वह निश्चित रूप से अगले साल खेल सकते हैं, जिस तरह से वह खेल रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि उनकी बल्लेबाजी उन्हें खेलने से रोकेगी। वह अगले दो या तीन साल तक खेल सकते है। मैं उनकी बल्लेबाजी (राजस्थान के खिलाफ) देख कर हैरान नहीं था। मैं उन्हें नेट सत्र में देखता हूं और वह अविश्वसनीय रूप से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।’
धोनी रियल लाइफ में भी कूल हैं
मोइन अली सीएसके के साथ पिछले तीन सीजन से जुड़े हुए हैं। वह धोनी की कूल पर्सनालिटी के कायल हैं। उन्होंने बताया कि जैसे धोनी टीवी पर नजर आते हैं, वो रियल लाइफ में भी वैसे ही हैं।
दरअसल, एमएस धोनी आईपीएल के दूसरे सफल कप्तान हैं। उन्होंने 4 बार सीएसके को चैंपियन बनाया है। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके इस दिग्गज को देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में आते हैं। जैसे ही धोनी की एंट्री ग्राउंड में होती है तो पूरे स्टेडियम में एक ही आवाज आती है। धोनी..धोनी..धोनी’
और पढ़िए – SL vs IRE: श्रीलंका के जादुई स्पिनर ने फिर चटकाए 5 विकेट, टेस्ट इतिहास में दर्ज हो चुका है नाम
धोनी का आईपीएल करियर
आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के आंकड़ों की बात करें तो वह अभी तक 238 मुकाबलों में 5000 से अधिक रन बना चुके हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक शामिल हैं और वह इस लीग में अभी तक 235 छक्के लगा चुके हैं। पिछले सप्ताह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था। उन्होंने 17 बॉल में 32 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines