Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं होने से फैंस हैरान थे. कप्तान गिल ने बताया था कि वर्कलोड के मैनेज करने के लिए उन्हें रेस्ट दिया गया था. सवाल ये था कि उनकी कमी कौन पूरी करेगा. सभी को उम्मीद सीनियर बॉलर मोहम्मद सिराज से थीं. सिराज इन उम्मीदों पर खरा उतरे. उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. सिराज की घातक बॉलिंग के सामने इंग्लैंड के बड़े-बड़े सूरमा चित हो गए.
दाएं हाथ के स्टार बॉलर मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 6 विकेट लेकर ना सिर्फ टीम इंडिया की वापसी कराई बल्कि इस मैदान पर पूर्व कप्तान कपिल देव का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला. अब एजबेस्टन के मैदान पर सिराज बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस के मामले में कपिल देव से आगे निकल चुके हैं.
कपिल देव ने कितने विकेट लिए थे?
इस ऐतिहासिक मैदान पर कपिल देव ने आज से 46 साल पहले जुलाई 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में की पहली पारी में 48 ओवर डाले, जिनमें 146 रन देकर 5 विकेट निकाले थे. अब सिराज 19.3 ओवरों में 70 रन देकर 6 शिकार करते ही कपिल देव से आगे निकल गए हैं. सिराज ने ईशांत शर्मा को भई पीछे छोड़ा, जिन्होंने इस मैदान पर अगस्त 2018 में खेले गए टेस्ट की दूसरी पारी में 13 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट झटके थे.
एजबेस्टन में सबसे बढ़िया बॉलिंग आंकड़े वाले भारतीय बॉलर
1. चेतन शर्मा – (6/58) साल 1986
2. मोहम्मद सिराज – (6/70) साल 2025
3. ईशांत शर्मा – (5/51) साल 2018
4. कपिल देव – (5/146) साल 1979
नंबर एक पर चेतन शर्मा, 1993 के बाद सिराज ने किया ये कमाल
एजबेस्टन में सबसे बढ़िया बॉलिंग स्पेल पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा के नाम है, जिन्होंने 1986 में 58 रन देकर 6 शिकार किए थे. 1986 के बाद एजबेस्टन में किसी भारतीय द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन अब सिराज के नाम हो गया है. खास बात ये है कि साल 1993 के बाद से इस मैदान पर किसी भी मेहमान तेज गेंदबाज ने पहली बार एक पारी में 6 विकेट लेने वाला प्रदर्शन किया है, ये सिराज ही हैं.
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे, फिर इंग्लैंड को 407 रनों पर समेट दिया. पहली पारी में 180 रनों की लीड ले चुकी भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है. वो फिलहाल चौथे दिन दूसरी पारी में बैटिंग कर रही है. चौथे दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया का स्कोर 31 ओवरों में 3 विकेट पर 142 रन हो चुका है. उसके पास 322 रनों की लीड है.
ये भी पढ़ें: ENG vs IND 2nd Test: ब्रूक-स्मिथ की जोड़ी का बड़ा कारनामा, भारत के खिलाफ रचा इतिहास, पहली हुआ ये कमाल
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
7 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines