ODI World Cup 2023: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस विश्व कप कमाल के फॉर्म में दिख रहे हैं। शमी को विश्व कप के शुरुआती 4 मुकाबले से बाहर रखा गया था, लेकिन हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया। इसके बाद शमी ने अपने प्रदर्शन से पूरी टीम को प्रभावित कर लिया है। मोहम्मद शमी सिर्फ 6 मुकाबले खेलकर इस विश्व कप के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। आज भले ही शमी कमाल के फॉर्म में दिख रहे हैं, लेकिन एक समय था, जब मोहम्मद शमी खुदकुशी करने वाले थे। शमी 3 बार खुदकुशी करने के लिए सोच चुके थे।
3 बार सुसाइड करने वाले थे शमी
मोहम्मद शमी का जब घरेलू विवाद चल रहा था, इस दौरान शमी की पत्नी हसीन जहां शमी पर कई आरोप लगा चुकी थी। हसीन ने आरोप लगाते हुए शमी पर मारपीट करने से लेकर मैच फिक्सिंग तक के आरोप लगा चुकी थी। इस दौरान शमी की अंदर मन से टूट पड़े थे और कई दफा सुसाइड करने के लिए भी सोच चुके थे। शमी ने इन विवादों के दौरान साल 2020 में रोहित शर्मा से बातचीत करते हुए अपनी दिल की बात कही थी। शमी रोहित शर्मा से कहते हैं मेरी हालात ऐसी थी कि मैं 3 बार सुसाइड करने के बारे में सोच चुका था।
ये भी पढ़ें:- अगले 10 मैच में 5 शतक जड़ेंगे kohli, 100 शतकों का टूटेगा रिकॉर्ड, दिग्गज क्रिकेटर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
‘मैं छत से कूदकर जान…’
शमी ने कहा कि मेरे घरवाले हमेशा मेरे ऊपर नजर रखते थे कि कहीं मैं छत से कूदकर जान न दे दूं। इस दौरान मेरे घरवाले लगातार समझा रहे थे कि मैं अपनी खेल पर ध्यान दूं। बहुत मुश्किल से वह समय गुजर सका था। शमी ने कहा कि अगर इस दौरान मुझे अपने परिवार का साथ नहीं मिलता, तो मैं खुदकुशी कर लेता। बता दें कि मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा ने इंस्टा पर लाइव आकर बातचीत किया था। एक वह दिन था और एक आज का दिन है, जब मोहम्मद शमी अपनी गेंदबाजी से कहर ढा रहे हैं।
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
13 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines