Mohammad Siraj vs Root: मोहम्मद सिराज के लिए इंग्लैंड का दौरा इस बार खासा यादगार रहा। सिराज ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लिश सरजमीं पर खूब महफिल लूटी। मियां भाई की आग उगलती गेंदों की दम पर शुभमन गिल की युवा बिग्रेड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से बराबर करने में सफल रही। सीरीज के दौरान सिराज और जो रूट के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली।
हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूट सिराज की तारीफ करते हुए भी दिखाई दिए थे और उन्हें वॉरियर बताया था। इस बीच, भारतीय तेज गेंदबाज ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह रूट की आंखों में देखना पसंद नहीं करते हैं। इसके साथ ही सिराज का कहना है कि उन्हें ग्राउंड पर इंग्लिश बल्लेबाज से बोलना भी रास नहीं आता है।
क्यों रूट की तरफ नहीं देखना चाहते सिराज?
मोहम्मद सिराज ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत करते हुए कहा, “नहीं, मुझे मैदान पर गुस्सा आता है और वह जल्दी ठंड़ा नहीं होता है। जब मुझे विकेट मिलता है, तो मेरा गुस्सा शांत होता है। जहां तक बात जो रूट की है, तो वह वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं। रूट जब मेरी गेंदबाजी का सामना कर रहे होते हैं, तो वह कभी भी मेरी तरफ गुस्से से नहीं देखते हैं। वह हमेशा मेरी तरफ देखकर मुस्कुराते रहते हैं। ऐसे में उनकी तरफ देखते ही मेरे चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है। वह ऐसे पहले इंसान हैं, जो मुझे शांत कर देते हैं और उनकी तरफ हर बार देखकर मुझे हंसी आ जाती है। इसी कारण इंग्लैंड दौरे पर मैंने तय किया था कि मैं रूट की तरफ ना तो देखूंगा और ना ही उनसे कुछ बोलूंगा।”
ये भी पढ़ें: IND vs WI: बुमराह फरमाएंगे आराम? इस ऑलराउंडर पर गिरेगी गाज! दूसरे टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
‘डेल स्टेन से सीखा एग्रेशन’
भारतीय तेज गेंदबाज ने आगे कहा, “यहां तक कि जब वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े होते हैं और मैं मिड ऑन पर फील्डिंग कर रहा होता हूं, तो वह मेरी तरफ बात करने के लिए आते हैं, लेकिन मैं उनसे बोलता नहीं हूं। मैं किसी और तरफ चला जाता हूं।” सिराज का कहना है कि उन्होंने मैदान पर एग्रेशन दिखाना डेल स्टेन से सीखा है। सिराज का जादू इंग्लैंड टूर पर इस बार जमकर चला था और उन्होंने 5 मैचों में कुल 23 विकेट अपने नाम किए थे।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
3 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
4 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
5 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
5 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
6 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
6 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
7 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
7 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
8 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines