Mohammad Siraj: 30 जुलाई 2024 को टीम इंडिया की जर्सी में अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने वाले मोहम्मद सिराज ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में गेंद से कहर बरपाया है. मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिराज की आग उगलती गेंदों के आगे बल्लेबाजों ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया.
3.5 ओवर के स्पेल में सिराज ने सिर्फ 17 रन खर्च करते हुए 3 बड़े विकेट अपनी झोली में डाले. इस प्रदर्शन के साथ ही सिराज ने सिलेक्टर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दे डाला है. सिराज को लंबे समय से टी-20 टीम से इग्नोर किया जा रहा है.
सिराज ने बरपाया कहर
भारत की टी-20 टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद सिराज ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अपनी घातक गेंदबाजी से जमकर महफिल लूटी है. मुंबई के खिलाफ सिराज बेहद किफायती तो रहे ही इसके साथ ही उन्होंने 3 विकेट भी निकाले. सिराज ने विपक्षी टीम के कप्तान शार्दुल ठाकुर का भी विकेट अपने नाम किया.
शार्दुल को सिराज ने गोल्डन डक पर पवेलियन की राह दिखाई. वहीं, सूर्यांश शेडगे भी सिराज के आगे पानी मांगते हुए नजर आए. तीन ओवर के स्पेल में सिराज ने सिर्फ 17 रन खर्च किए. सिराज की शानदार गेंदबाजी और तन्मय अग्रवाल की 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर हैदराबाद ने मुंबई को 9 विकेट से धूल चटाई.
ये भी पढ़ें: 4 भारतीय प्लेयर्स पर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप! बोर्ड ने किया सस्पेंड, FIR भी हुई दर्ज
यशस्वी-रहाणे और सरफराज फ्लॉप
स्टार बल्लेबाजों से सजा मुंबई का बैटिंग ऑर्डर हैदराबाद के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप रहा. यशस्वी ने आगाज तो दमदार किया और 20 गेंदों पर 29 रन बनाए. हालांकि, वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके. वहीं, अजिंक्य रहाणे सिर्फ 9 रन बनाकर ही चलते बने. सरफराज खान के खाते में महज 5 रन आए, तो अंगकृष रघुवंशी 1 गेंदें खेलने के बावजूद 4 रन ही बना सके.
मुंबई ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम सिर्फ 131 रन बनाकर ढेर हो गई. हैदराबाद ने 132 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 11.5 ओवर में महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. अमन ने 29 गेंदों में 52 रन जड़े और वह नॉटआउट रहे. वहीं, तन्मय ने 40 गेंदों में 75 रन ठोके.
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
3 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
3 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
4 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
4 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
5 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
6 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines