PM Modi Hugs Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम से स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस सम्मान को पाने के बाद उन्होंने न्यूज 24 स्पोर्ट्स से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया। इसी बीच उनसे पूछा गया कि वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार के बाद जब पीएम नरेंद्र मोदी ड्रेसिंग रूम में आए तो उन्होंने शमी को ही क्यों गले लगाय? इसका जवाब देते हुए शमी ने ड्रेसिंग रूम के अंदर की बात बताई और कहा सोशल मीडिया पर भी उनसे कई लोगों ने यही सवाल किया।
क्या बोले मोहम्मद शमी?
शमी ने बताया,’ऐसा कोई प्लान तो है नहीं शायद उनको फील हुआ होगा, और पूरी टीम इमोशनल थी। सभी बहुत ज्यादा अपसेट थे, कोई कुछ खा भी नहीं रहा था। पूरे दो महीने की मेहनत खराब हो गई थी। पर यह काफी मोटिवेशनल था। देश की इतनी बड़ी हस्ती का आना और सिर पर हाथ रखके हौसला बढ़ाना, इससे हम सभी का मोराल बूस्ट हुआ। उससे हमें अच्छा लगा था और एक कॉन्फिडेंस आया था।’
शमी को मिला शानदार प्रदर्शन का फल
मोहम्मद शमी ने टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ आठ मुकाबले खेलकर ही सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। वह 24 विकेट लेकर टूर्नामेंट के बेस्ट गेंदबाज बने थे। उन्होंने अपरने प्रदर्शन की दम पर टीम को आसानी से फाइनल तक पहुंचा दिया था। उनका पूरे साल प्रदर्शन बेहतरीन रहा, यही कारण है कि उन्हें खेल की दुनिया के प्रतिष्ठित सम्मान अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। वह यह पुरस्कार पाने वाले 48वें भारतीय क्रिकेटर बने।
मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं। वह अपनी चोट के कारण टीम में वापसी नहीं कर पा रहे हैं। अभी उनके इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी करने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। उन्होंने हालांकि, अपनी इंजरी को लेकर भी एक दिन पहले एएनआई से बात की थी और कहा था कि वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जल्द कमबैक करेंगे।
यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर टीम से हुए ड्रॉप, साउथ अफ्रीका में हुए फ्लॉप; क्या अगली टेस्ट सीरज में मिलेगा मौका?
यह भी पढ़ें- ‘किसी के जाने से किसी को फर्क नहीं पड़ता,’ हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने पर शमी का तीखा बयान
संबंधित खबरें
अभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
22 mins ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
32 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
43 mins agoभारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
1 hr agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
1 hr agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
2 hrs agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
4 hrs agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
4 hrs agoभुवनेश्वर की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, अक्षय खन्ना से की तुलना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines