Mohammad Shami Arjuna Award Reaction Injury Update: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए, खेल की दुनिया के सबसे बड़े सम्मान में से एक के लिए चुना गया है। वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें दो साल बाद अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। इससे पहले 2021 में शिखर धवन को ये अवॉर्ड मिला था। वहीं 9 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर क्रिकेटर ने दिल छूने वाला बयान दिया है। साथ ही उन्होंने इंजरी को लेकर भी बयान दिया।
47 भारतीयों को इससे पहले मिला ये पुरस्कार
शमी ने कहा कि इस पुरस्कार के लिए चुना जाना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। वह बोले कि लोगों की पूरी जिंदगी बीत जाती है मगर यह अवॉर्ड नहीं मिल पाता है। आपको बता दें कि शमी ने 2023 वर्ल्ड कप में महज 7 पारियों में ही 24 विकेट ले लिए थे। उनको टूर्नामेंट के बीच में ही मौका मिला था लेकिन उन्होंने सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया और टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। उनसे पहले भी कुल 47 भारतीय खिलाड़ियों को यह सम्मान मिल चुका है। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी, युवराज सिंह, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ सरीखे कई बड़े नाम शामिल हैं।
क्या बोले मोहम्मद शमी?
33 वर्षीय स्टार पेसर मोहम्मद शमी ने सोमवार को एएनआई से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और इस पुरस्कार पाने से पहले इमोशनल बयान दिया। वह बोले, ‘यह पुरस्कार उनके लिए एक सपना है। लोगों की जिंदगी बीत जाती है और वह यह अवॉर्ड नहीं जीत पाते। मैं खुश हूं कि मुझे इसके लिए नामित किया गया। मेरे लिए यह पुरस्कार पाना सपना पूरा होने जैसा है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को यह पुरस्कार पाते देखा है, अब मैं खुद उस मुकाम पर हूं।’ शमी को हाल ही में 2023 के लिए आईसीसी द्वारा वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए भी नामित किया था।
इंग्लैंड सीरीज खेलने पर सस्पेंस
वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद फिलहाल मोहम्मद शमी टीम से बाहर हैं। वह चोट से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज, साउथ अफ्रीका दौरे और अब अफगानिस्तान सीरीज से भी वह बाहर हैं। खबरें ऐसी हैं कि वह इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों से भी बाहर रह सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर कोई साफ अपडेट नहीं मिल पाया होगा। देखना होगा कि वह वापसी कर पाते हैं या नहीं। उन्होंने अपनी इंजरी को लेकर कहा कि इंजरी गेम का एक पार्ट होती है और वह जल्द ही वापसी की कोशिश भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Rohit vs Hardik: कैसा है रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का कैप्टेंसी रिकॉर्ड? वर्ल्ड कप में कौन करेगा कप्तानी
यह भी पढ़ें- मालदीव विवाद के बीच मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, देशवासियों से किया आग्रह
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
23 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
45 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines