Mohammad Kaif Big Statement on Rohit Sharma: रोहित शर्मा इस वक्त चर्चा में हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी वनडे कप्तानी छिन जाना है. ऑस्ट्रेलिया टूर पर हिटमैन को बतौर बल्लेबाज टीम में जगह मिली है. उनसे कप्तानी लेकर शुभमन गिल को दे दी गई है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या ये रोहित के करियर की आखिरी वनडे सीरीज है? 38 साल के हो चुके रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2027 खेल पाएंगे? इन सवालों के बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. कैफ ने दावा किया है कि भले ही रोहित शर्मा से वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई हो, लेकिन वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए एक अहम खिलाड़ी के रूप में खेलते नजर आएंगे.
कैफ का मानना है कि शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए नया कप्तान बनाया गया है. इसके बावजूद इससे रोहित की भूमिका पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा ‘वो जरूर खेलेंगे, बॉस. देखिए, कप्तानी भले ही चली गई हो, लेकिन बतौर ओपनर रोहित शर्मा अपना काम पूरी ईमानदारी से करेंगे. उनका अनुभव टीम के लिए बहुत जरूरी है.
कैफ ने जताई ये चिंता
कैफ ने बताया कि ‘2027 का वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा, जहां की पिचें तेज और बाउंसी होती हैं. ऐसे हालात में अनुभव बहुत काम आता है. आप पूरी युवा टीम के साथ वहां नहीं जा सकते. वहां गेंद स्विंग और बाउंस दोनों करती है. अगर आप सिर्फ नए खिलाड़ियों को लेकर जाएंगे, तो उन्हें परेशानी होगी.’
रोहित की बल्लेबाजी तकनीक की तारीफ
कैफ ने कहा कि रोहित शर्मा तेज और उछलती गेंदों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हैं. कैफ ने बताया कि ‘रोहित का पुल शॉट और कट शॉट बेहतरीन है. ऐसे हालात में वही बल्लेबाज टिक पाता है जो बाउंस को झेल सके और रोहित शर्मा इसमें माहिर हैं, वो सामने से उछलती गेंदों को बहुत अच्छे से खेलते हैं. भारत के पास इस तरह की गेंदों को खेलने वाला रोहित जैसा कोई और बल्लेबाज नहीं है.’
युवाओं के साथ अनुभव भी जरूरी
मोहम्मद कैफ ने वीडियो में बताया कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में सिर्फ युवा खिलाड़ियों से काम नहीं चलेगा, वहां अनुभव और संयम की जरूरत होती है. आप रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को नजरअंदाज नहीं कर सकते. इनके पास सालों का अनुभव है. वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव आते हैं. कभी हार भी होती है, लेकिन तभी टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत पड़ती है जो वापसी करना जानते हैं. ऐसे निर्णायक मैचों में रोहित और विराट का रोल बहुत अहम होता है.’
ये भी पढ़ें: ‘उसमें 300 रन बनाने की भूख’, अनिल कुंबले ने इस युवा खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे
संजू सैमसन को एक और टीम में मिला मौका, नए कप्तान के अंडर बरसाएंगे चौके-छक्के
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: तेज बारिश के कारण रुका मैच, भारत को जीत के लिए 132 रनों की जरूरत
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
16 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
16 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines