ODI World Cup 2023. पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वर्ल्ड कप 2023 में ग्रीन टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यह निर्णय लिया है। हफीज इससे पहले पीसीबी में क्रिकेट तकनीकी समिति का हिस्सा थे, लेकिन व्यक्तिगत विवाद के बाद हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हफीज को फैंस प्यार से ‘प्रोफेसर’ नाम से भी पुकारते हैं।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। इस चैंपियन टीम का हिस्सा हफीज भी थे। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी सराहनीय रहा था। 43 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर अपने क्रिकेट करियर के दौरान ग्रीन टीम के लिए कुल 392 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने में कामयाब रहा था।
यह भी पढ़ें- ‘Captain Marvelous’: बॉलीवुड दिग्गज हुआ ‘हिटमैन’ का फैन, किंग कोहली और अय्यर के लिए निकली दिल से आवाज
इस दौरान उनके बल्ले से 429 पारियों में 12780 रन निकले। हफीज के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 21 शतक, एक दोहरा शतक और 64 अर्धशतक दर्ज है। वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें इतने ही मुकाबलों की 333 पारियों में 253 सफलता हाथ लगी है।
शाहीन अफरीदी और शान मसूद को मिली है अहम जिम्मेदारी:
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शाहीन अफरीदी को टी20 का नया कप्तान चुना गया है। वहीं टेस्ट क्रिकेट की कमान शान मसूद के हाथों में दी गई है। इन दोनों खिलाड़ियों से पूर्व पाकिस्तान की सभी फॉर्मेट में अगुवाई बाबर आजम कर रहे थे। वनडे कप्तान का ऐलान अब तक नहीं हो पाया है।
बाबर आजम ने लाहौर में पीसीबी प्रमुख जका अशरफ से मुलाकात के बाद हाल ही में कप्तानी से इस्तीफा फिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घोषणा करते हुए का कि, ‘आज, मैं सभी प्रारूपों से कप्तान के रूप में अपना पद छोड़ रहा हूं।’
उन्होंने कहा, ‘यह एक कठिन निर्णय है, लेकिन मुझे लगता है कि यह मौजूदा परिस्थिति के लिए सही निर्णय है। मैं तीनों प्रारूपों में एक खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा।’ 29 वर्षीय बाबर नवंबर 2019 से ग्रीन टीम का नेतृत्व कर रहे थे।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
36 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
3 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
4 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
4 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
5 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines