MLC 2023: अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट में कई स्टार खिलाड़ी जलवा बिखेर रहे हैं। 24 जुलाई को लीग के 14वें मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार आलराउंडर शादाब खान ने एक कमाल की गेंद डाली, जिस पर मिचेल सेंटनर नाम का बल्लेबाज चारों खाने चित हो गया। गेंद इतनी घूमी कि बल्लेबाज को हिलने तक का मौका नहीं दिया।
और पढ़िए – विश्वकप के लिए वसीम जाफर ने चुनी भारतीय टीम, लंबे समय से बाहर चल रहे इस दिग्गज को दी जगह
शादाब खान ने किया मिचेल सेंटनर का शिकार
दरअसल, 24 जुलाई को इस लीग के 14वें मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीमें आमने-सामने थीं। शादाब खान फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेल रहे हैं। वह अपनी टीम के लिए 14वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने सेंटरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद लेग स्टंप पर पड़कर बाहर गई और ऑफ स्टंप की गिल्लियां उड़ा दीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शादाब ने चटकाए 2 विकेट
शादाब खान ने इस मुकाबले में 2 विकेट लिए। हालांकि वह थोड़ा महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। शानदार शुरुआत के बाद भी उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी।
टेक्सास सुपर किंग्स ने 3 विकेट से जीता मैच
अगर मैच की बात करें तो फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टेक्सास सुपर किंग्स ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स 3 विकेट से मात दी। पहले खेलते हुए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे, इसके जवाब में टेक्सास ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
जीत के हीरो रहे डेनियल सैम्स
टेक्सास सुपर किंग्स की जीत में स्टार आलराउंडर डेनियल सैम्स ने बड़ा योगदान दिया। उन्होंने 2 विकेट लिए और 42 रनों का योगदान भी दिया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। क्योंकि 172 रनों के टार्गेट का पीछा करते हुए टेक्सास ने 92 रनों तक 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मिलिंड कुमार और डेनियल सैम्स ने जबरदस्त पारियां खेलीं और टीम को जीत दिला दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines